<p style=”text-align: justify;”>देशभर के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है.NTA ने CUET UG 2026 परीक्षा को लेकर नई जानकारी जारी कर दी है. जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, उनके लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है. साथ ही एडमिट कार्ड भी जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा. छात्र ऑफिशल वेबसाइट cuet.nta.nic पर जाकर अपनी परीक्षा से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं.
<p style=”text-align: justify;”>CUET UG क्यों है खास
<p style=”text-align: justify;”>CUET UG देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं में से एक बन चुकी है. इस परीक्षा के माध्यम से देश की कई बड़ी सेंट्रल यूनिवर्सिटी और दूसरी यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन दिया जाता है.इसमें यूनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली,बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय समेत कई विश्वविद्यालय शामिल हैं.
<p style=”text-align: justify;”>कब होगी परीक्षा?
<p style=”text-align: justify;”>CUET UG 2026 परीक्षा का आयोजन 11 मई 2026 से 31 मई 2026 तक किया जाएगा. यह परीक्षा अलग-अलग शहरों में कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित होगी एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवारों को यह जानकारी मिल जाएगी कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में रहेगा. हालांकि परीक्षा केंद्र का पूरा पता एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ही पता चलेगा.
यह भी पढ़ें: तेलंगाना बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, 95.15 फीसदी स्टूडेंट्स रहे सफल, ऐसे देखें अपने नतीजे
<p style=”text-align: justify;”>एडमिट कार्ड कब आएगा?
<p style=”text-align: justify;”>NTA की ओर से बताया गया है कि एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा. उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी दी जाएगी. 
ऐसे करें CUET UG 2026 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड
सबसे पहले CUET की ऑफिशल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
<li style=”text-align: justify;”>होमपेज पर CUET UG 2026 एग्जाम सिटी स्लिप लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
<li style=”text-align: justify;”>अब नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा.
<li style=”text-align: justify;”>इसके बाद अपनी डेट ऑफ बर्थ या पासवर्ड भरें.
<li style=”text-align: justify;”>स्क्रीन पर दिया गया सिक्योरिटी कोड डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें.
<li style=”text-align: justify;”>अब आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर पर दिखेगी.
<li style=”text-align: justify;”>इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
यह भी पढ़ें – <a title=”Telangana 10th Result 2026: तेलंगाना बोर्ड 10वीं के नतीजों में लड़कियों का दबदबा, 6 प्राइवेट स्कूलों में सारे स्टूडेंट्स फेल” href=”https://www.abplive.com/education/bse-telangana-ts-ssc-10th-results-2026-girls-passing-percentage-better-than-boys-know-details-ann-3122121″ target=”_self”>Telangana 10th Result 2026: तेलंगाना बोर्ड 10वीं के नतीजों में लड़कियों का दबदबा, 6 प्राइवेट स्कूलों में सारे स्टूडेंट्स फेल
Total views : 9930
Your IP Address : 216.73.216.159