पहले मिली कप्तानी और अब टीम से बाहर, क्यों जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे आज का मैच?
<p style=”text-align: justify;”>मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की वापसी हो चुकी है. हार्दिक ने 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में टीम की कमान संभाली थी. अब आज (24 मई) राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी हार्दिक कप्तानी कर रहे हैं. इस मुकाबले में मुंबई की प्लेइंग 11 से दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का नाम गायब रहा. पहले बुमराह को कप्तान बनाया गया और अब अचानक उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. तो आइए जानते हैं कि बुमराह आज क्यों बाहर हुए. 
<p style=”text-align: justify;”>बता दें कि मुंबई ने 14 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ 12वां लीग मैच खेला था. मुकाबले में जसप्रीत बुमराह एमआई की कप्तानी करते हुए नजर आए थे. नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या और स्टैंड-इन कप्तान सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में बुमराह ने कमान संभाली थी.
<h3 style=”text-align: justify;”>राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्यों बाहर हुए  <a title=”जसप्रीत बुमराह” href=”https://www.abplive.com/topic/jasprit-bumrah” data-type=”interlinkingkeywords”>जसप्रीत बुमराह?
<p style=”text-align: justify;”>बुमराह के ना खेलने पर हार्दिक पांड्या ने टॉस के दौरान बात की. हार्दिक ने बताया था कि बुमराह को आराम दिया गया है, जिसके चलते वह मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में घबराने की कोई बात नहीं है. वह पूरी तरह से फिट हैं. आराम दिए जाने के चलते नहीं खेल रहे हैं. प्लेइंग 11 में बुमराह को दीपक चाहर ने रिप्लेस किया है. हार्दिक ने शायद गलती से दीपक चाहर का नाम ले लिया, जबकि इलेवन में शार्दुल ठाकुर की एंट्री हुई है, क्योंकि चाहर तो पिछले मैच में भी टीम का हिस्सा थे. 
<h3 style=”text-align: justify;”>राजस्थान के लिए अहम है मुकाबला 
<p style=”text-align: justify;”>प्लेऑफ से एलिमिनेट हो चुकी मुंबई के लिए यह बिल्कुल मायने नहीं रखता है. लेकिन राजस्थान के लिए मुकाबला बहुत अहम है. प्वाइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर मौजूद राजस्थान के पास 14 प्वाइंट्स हैं. मुंबई के खिलाफ जीत हासिल करके टीम 16 प्वाइंट्स के साथ डायरेक्ट प्लेऑफ में जा सकती है, बगैर किसी पर निर्भर हुए. वहीं हार के साथ राजस्थान प्लेऑफ से एलिमिनेट हो जाएगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम कैसा प्रदर्शन करती है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: <a title=”IPL खत्म होने के कितने दिन बाद टीम इंडिया खेलेगी पहला मैच, जानें 2026 में कितने मैच खेलेगी भारतीय टीम” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/indian-cricket-team-next-match-after-ipl-2026-final-check-all-upcoming-matches-list-with-venue-3134647″ target=”_self”>IPL खत्म होने के कितने दिन बाद टीम इंडिया खेलेगी पहला मैच, जानें 2026 में कितने मैच खेलेगी भारतीय टीम
Share it :
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others
Categories