ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 में डॉ. प्रभात की कहानी आगे बढ़ती है, जो भटखंडी गांव में नई चुनौतियों का सामना करते नजर आएंगे. सीरीज 23 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. इसे वीकेंड के लिए वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
परफेक्ट फैमिली एक साइकोलॉजिकल कॉमेडी-ड्रामा है जो करकारिया परिवार की उलझी हुई जिंदगी को गहराई से दिखाती है. इस शो में गुलशन देवैया, नेहा धूपिया और मनोज पाहवा नजर आएंगे. ये शो ह्यूमर और इमोशनल फैंमिली डायनामिक्स का ब्लेंड है. इसे 26 जून, शुक्रवार से सोनी लिव पर स्ट्रीम कर सकेंगे.
राजा शिवाजी में छत्रपति शिवाजी महाराज के एक महान शासक बनने तक के उनके सफर को दिखाया गया है. इसे रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित किया गया है और उन्होंने इस ऐतिहासिक ड्रामा में लीड रोल भी प्ले किया है. बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, भाग्यश्री, महेश मांजरेकर, जेनेलिया डिसूजा सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. ये ब्लॉकबस्टर फिल्म 26 जून, शुक्रवार से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल हो जाएगी.
लॉक अप की वापसी हो रही है, पहले ऑल्ट बालाजी पर दिखाए जाने के बाद, अब इसका सीजन 2 नेटफ्लिक्स पर आएगा. फराह खान और रितेश देशमुख इस जेल-थीम वाले रियलिटी शो को होस्ट करेंगे, जिसमें 14 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट को जेल जैसे माहौल में मुश्किल चुनौतियों का सामना करना होगा. अब तक राम कपूर, शिवांगी जोशी और इन्फ्लुएंसर पामेला सेरेना के नाम कन्फर्म हो चुके हैं. इस शो का प्रीमियर 27 जून, 2026 को नेटफ्लिक्स पर होगा.
’लिंगम’ एक कबड्डी खिलाड़ी की कहानी है. पुलिस फोर्स में शामिल होने का उसका सपना तब टूट जाता है जब उस पर हत्या का झूठा आरोप लगता है. ये फिल्म 26 जून, 2026 को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. इस फिल्म में कथिर, दिव्या भारती, पूर्णिमा रवि, सत्य, बोस वेंकट अहम रोल में नजर आएंगे. जबकि विमल कैमियो करते दिखेंगे.
’ब्लास्ट’ एक तमिल मार्शल आर्ट्स एक्शन फिल्म है, जो 28 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्म राजाराम की कहानी है, जो कराटे के जानकार हैं और अपनी पत्नी और बेटी के साथ एक शांत मिडिल-क्लास ज़िंदगी जी रहे हैं. वे तीनों ही ट्रेंड फाइटर्स हैं. उनकी जिंदगी में तब हलचल मच जाती है जब वे एक ताकतवर क्रिमिनल नेटवर्क के निशाने पर आ जाते हैं. फिल्म में अर्जुन सर्जा, अभिरामी, प्रीति मुकुंदन, जॉन कोकेन, विवेक प्रसन्ना और अरुण चिदंबरम ने अहम रोल प्ले किया है. ये 25 जून, 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.
जॉन सीना और एरिक आंद्रे स्टारर यह कॉमेडी फिल्म एक सफल रियल एस्टेट एजेंट की कहानी है, जिसकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है जब उसका छोटा भाई अचानक वापस आ जाता है. ‘लिटिल ब्रदर’ 26 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.
सो जी-सब स्टारर यह कोरियन थ्रिलर एक रिटायर्ड सीक्रेट एजेंट की कहानी है, जो अपनी बेटी के अपहरण के बाद फिर से एक्शन में लौटता है. एजेंट किम रिएक्टिवेटेड’ 26 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.
केट ब्लैंचेट स्टारर यह मशहूर ड्रामा एक ऐसी महिला की कहानी है जो सब कुछ खोने के बाद अपनी ज़िंदगी को फिर से संवारने की कोशिश कर रही है. ‘ब्लू जैस्मीन’ 26 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.
लैरी डेविड द्वारा बनाई गई और उन्हीं की मुख्य भूमिका वाली यह कॉमेडी सीरीज़ अमेरिकी इतिहास के अहम पलों को मज़ेदार अंदाज़ में दिखाती है. ‘लाइफ़, लैरी एंड द परस्यूट ऑफ़ अनहैपीनेस’ 26 जून से जियो हॉट स्टार पर स्ट्रीम होगी.
जेम्स कैमरून की तीसरी अवतार फ़िल्म नए इलाकों और नए खतरे के साथ पेंडोरा लौटती है. यह फ़िल्म जेक सली और नेतिरी के सफ़र को दिखाती है, जो अभी भी अपने बेटे को खोने के गहरे सदमे से उबर रहे हैं. फ़िल्म में ऐश पीपल और इंसानों के बीच ज़िंदा रहने के संघर्ष को दिखाया गया है. यह फ़िल्म अंग्रेज़ी, हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में 24 जून से जियो हॉटस्टार डिज्नी प्लस पर स्ट्रीम हो गई है.
’गेम ऑफ थ्रोन्स’ के प्रीक्वल का सीजन 3 हाउस ऑफ़ द ड्रैगन इस 22 जून, 2026 से भारत में जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है. इस फ़ैंटेसी ड्रामा में एम्मा डी’आर्सी, मैट स्मिथ, ओलिविया कुक, टॉम ग्लिन-कार्नी, इवान मिशेल, फ़ैबियन फ्रैंकल, जेम्स नॉर्टन और टॉमी फ्लैगनन ने अहम रोल प्ले किया है.
Total views : 13756
Your IP Address : 216.73.216.26