लंबे इंतजार, अफवाहों और विरोध के बाद अब बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 4.0 का नोटिफिकेशन जारी करने जा रहा है. ताजा जानकारी के अनुसार यह नोटिफिकेशन 19 अप्रैल 2026 तक जारी हो सकता है. इस खबर ने उन अभ्यर्थियों को उम्मीद दी है, जो महीनों से साफ जानकारी का इंतजार कर रहे थे और तैयारी के बावजूद असमंजस में थे.
इस बार की भर्ती को बिहार की सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती में से एक माना जा रहा है. खास बात यह है कि पदों की संख्या पहले की तुलना में काफी बढ़ा दी गई है. प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में कुल 46,882 शिक्षकों की नियुक्ति की तैयारी है. पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि यह संख्या 26 से 27 हजार के आसपास होगी, लेकिन जिलों से प्राप्त नए आंकड़ों के बाद पदों की संख्या में बड़ा इजाफा किया गया है. इससे यह साफ संकेत मिलता है कि सरकार स्कूलों में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने के लिए गंभीर है.
नोटिफिकेशन में देरी की वजह से अभ्यर्थियों में काफी नाराजगी थी. सितंबर 2025 में शुरुआती घोषणा के बाद यह उम्मीद की जा रही थी कि भर्ती प्रक्रिया जल्दी शुरू हो जाएगी, लेकिन महीनों तक कोई स्पष्ट अपडेट नहीं मिला. जिलावार पदों की संख्या तय करने और प्रशासनिक स्तर पर आंकड़ों को अंतिम रूप देने में समय लग गया. इसी कारण परीक्षा की तारीख और पदों की सही संख्या को लेकर भ्रम बना रहा.
हुए थे प्रदर्शन
इस देरी का असर सड़कों पर भी दिखाई दिया. पटना समेत कई शहरों में अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया और पारदर्शिता की मांग उठाई. अलग-अलग आंकड़े सामने आने से उम्मीदवारों में असमंजस बढ़ा.पहले TRE 3.0 में पेपर लीक के आरोपों ने भी छात्रों की चिंता बढ़ा दी थी, इसलिए TRE 4.0 को लेकर अभ्यर्थी और भी सतर्क और गंभीर थे.
कब आएगा नोटिफिकेशन
नोटिफिकेशन 19 अप्रैल तक जारी किया जा सकता है. इसके बाद 25 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है. इच्छुक अभ्यर्थी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. आवेदन के लिए पहले पंजीकरण करना होगा, फिर फॉर्म भरना होगा, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और शुल्क जमा करना होगा. अंत में फॉर्म सबमिट कर उसकी प्रति डाउनलोड करनी होगी.
कब होगी परीक्षा
परीक्षा की तारीख भी लगभग तय मानी जा रही है. जानकारी के अनुसार TRE 4.0 की परीक्षा 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जा सकती है. परीक्षा ऑफलाइन मोड में होने की संभावना है. पदों की बड़ी संख्या को देखते हुए यह तय है कि प्रतियोगिता भी कड़ी होगी, इसलिए अभ्यर्थियों को अभी से तैयारी तेज कर देनी चाहिए.
Total views : 9263
Your IP Address : 216.73.217.4