<p style=”text-align: justify;”>आरजी कर रेप पीड़िता की मां और अब बीजेपी विधायक रत्ना देबनाथ ने सोमवार (25 मई) को सचिवालय में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने विधानसभा चुनाव में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी की हार पर जमकर निशाना साधा. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पनिहाटी की विधायक ने कहा कि उन्होंने सचिवालय की 14वीं मंजिल पर मुख्यमंत्री अधिकारी से मुलाकात की और अपनी हार की तुलना ममता बनर्जी की राजनीतिक हार से की.
<p style=”text-align: justify;”>ममता सरकार पर आरजी कर मामले को दबाने का आरोप
8-9 अगस्त 2024 की रात देबनाथ की 31 वर्षीय बेटी जो प्रशिक्षु डॉक्टर थी, उसकी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार कक्ष में रेप के बाद हत्या कर दी गई. आरोप हैं कि इस घटना के तुरंत बाद सबूतों को नष्ट कर दिया गया और मामले को दबाने की कोशिश की गई. पश्चिम बंगाल चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार के बाद बीजेपी सरकार ने घोषणा की है कि इस मामले की सुनवाई में तेजी लाई जाएगी और न्याय दिलाया जाएगा.
<p style=”text-align: justify;”>क्या बोलीं रेप पीड़िता की मां
विधायक रत्ना देबनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “आज मैं नबन्ना की 14वीं मंजिल पर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर रही हूं. उनका नाम <a title=”शुभेंदु अधिकारी” href=”https://www.abplive.com/topic/suvendu-adhikari” data-type=”interlinkingkeywords”>शुभेंदु अधिकारी है. ईमानदारी की ताकत अपार है. अन्याय के खिलाफ धैर्यपूर्वक लड़ना ही काफी है.” उन्होंने आगे कहा, “आज ममता और मैं दोनों शोक में हैं. मैंने अपनी इकलौती बेटी को खो दिया और अपना जीवन जनता की सेवा में समर्पित कर दिया है. उन्होंने (ममता बनर्जी) ने 14वीं मंजिल पर अपनी कुर्सी खो दी है.” इसके अलावा उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी टीम को और भी भयावह अंजाम भुगतना पड़ेगा. देखते रहिए.
<p style=”text-align: justify;”>कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीबीआई को दिए आदेश
बता दें कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने पिछले सप्ताह सीबीआई को तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित करने का आदेश दिया था, जो आरजी कर मेडिकल कॉलेज की प्रशिक्षु डॉक्टर के अगस्त 2024 की रात के भोजन से लेकर उनके अंतिम संस्कार तक की सारी घटनाओं की जांच करेगी. प्रशिक्षु डॉक्टर का रेप और उसकी हत्या के मामले ने राज्य के साथ-साथ पूरे देश के डॉक्टरों में भी आक्रोश पैदा कर दिया था. देबनाथ ने बार-बार आरोप लगाया है कि कई व्यक्ति प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इस अपराध में शामिल थे और अबतक सभी संदिग्ध जांच के दायरे में नहीं आए हैं.
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें 
<p style=”text-align: justify;”>’मोदी जी एक साल में जाने वाले हैं’, राहुल गांधी ने फिर दोहराई अपनी बात, SP-BSP-RJD जैसे दलों पर भी दिया बड़ा बयान
Total views : 11614
Your IP Address : 216.73.217.64