IMF Rank 2026: IMF की लिस्ट में पाकिस्तान का नंबर कितना, भारत के मुकाबले कहां खड़े नेपाल-बांग्लादेश जैसे पड़ोसी, जानें
<p style=”text-align: justify;”>भारत दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी वाले देशों की टॉप 10 की लिस्ट में शुमार है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की 2026 की लिस्ट के मुताबिक दक्षिण एशिया में आर्थिक ताकत के मामले में भारत सबसे आगे खड़ा है. इन आंकड़ों से यह भी समझ आता है कि भारत सिर्फ अपने पड़ोसी देशों से ही नहीं, बल्कि दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच भी अपनी मजबूत पहचान बनाकर खड़ा है.
<p style=”text-align: justify;”>IMF के अनुसार, 2026 में भारत की अर्थव्यवस्था का आकार लगभग 4.15 ट्रिलियन डॉलर है. इस आंकड़े के साथ भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. यह उपलब्धि इसलिए खास है, क्योंकि भारत लगातार तेज गति से आगे बढ़ रहा है. देश में मजबूत घरेलू बाजार है, डिजिटल सेवाएं तेजी से बढ़ रही हैं और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े स्तर पर काम हो रहा है. इन सब कारणों ने मिलकर भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है.
<p style=”text-align: justify;”>एशियाई देशों में भारत की ताकत
<p style=”text-align: justify;”>भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश की बात करें तो 2026 में उसकी अर्थव्यवस्था का आकार करीब 510.7 बिलियन डॉलर है और वह दुनिया में 37वें स्थान पर है. बांग्लादेश की ताकत उसके कपड़ा उद्योग में है, जहां से वह बड़े पैमाने पर निर्यात करता है. इसके अलावा वहां महिलाओं की काम में भागीदारी भी बढ़ी है, जिससे उसकी अर्थव्यवस्था को फायदा मिला है,  लेकिन इसके बावजूद कुल आकार के मामले में वह भारत से काफी पीछे है. पाकिस्तान की स्थिति थोड़ी चुनौतीपूर्ण नजर आती है. उसकी अर्थव्यवस्था 407.79 बिलियन डॉलर की है और वह 45वें स्थान पर है. पाकिस्तान को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जैसे राजनीतिक अस्थिरता, बढ़ता विदेशी कर्ज, महंगाई और कमजोर होती मुद्रा. यही वजह है कि उसकी आर्थिक रफ्तार धीमी बनी हुई है और उसे बार-बार IMF की मदद लेनी पड़ती है.
<p style=”text-align: justify;”>भारत की अर्थव्यवस्था कितनी मजबूत?
<p style=”text-align: justify;”>नेपाल की अर्थव्यवस्था इन तीनों देशों के मुकाबले काफी छोटी है. 2026 में उसका आकार करीब 45.84 बिलियन डॉलर है और वह 104वें स्थान पर है. नेपाल की आय का बड़ा हिस्सा पर्यटन, खेती और विदेशों में काम करने वाले लोगों से आने वाले पैसे पर निर्भर करता है. हालांकि वह धीरे-धीरे विकास कर रहा है, लेकिन अभी उसका आर्थिक दायरा सीमित है. अगर इन चारों देशों की तुलना की जाए तो अंतर साफ दिखाई देता है. भारत की अर्थव्यवस्था बांग्लादेश से करीब 8 गुना, पाकिस्तान से लगभग 10 गुना और नेपाल से करीब 90 गुना बड़ी है. यह अंतर बताता है कि भारत न सिर्फ दक्षिण एशिया में सबसे मजबूत है, बल्कि दुनिया में भी तेजी से अपनी जगह बना रहा है.
<p style=”text-align: justify;”>भारत की स्थिति क्यों है मजबूत?
<p style=”text-align: justify;”>भारत की इस बढ़त के पीछे कई वजहें हैं. देश की बड़ी आबादी एक मजबूत बाजार देती है. डिजिटल सिस्टम जैसे UPI और तेजी से बढ़ता स्टार्टअप माहौल अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रहे हैं. IT और सेवा क्षेत्र लगातार आगे बढ़ रहे हैं. साथ ही सरकार की तरफ किए जा रहे सुधार और बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश भी इस विकास को गति दे रहे हैं. 2026 के आंकड़े यह साफ संकेत देते हैं कि भारत अब सिर्फ एक क्षेत्रीय ताकत नहीं रहा, बल्कि वह तेजी से एक वैश्विक आर्थिक शक्ति बनने की ओर बढ़ रहा है.
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें: World Islamic QUAD: पाकिस्तान की नई चाल! इस्लामिक QUAD के नाम पर कर रहा बड़ा प्लान, जानें इसके पीछे का सीक्रेट
Share it :
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others
Categories
Latest Post