<p style=”text-align: justify;”>एबीपी नेटवर्क देश की युवा शक्ति और महिला शक्ति को दिशा देने और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत करने के लिए अपने खास कार्यक्रम ‘India @ 2047 Conclave’ के साथ तैयार है. इस खास कार्यक्रम में इस बार देश की दो ऐसी जांबाज और प्रेरणादायी महिलाएं शामिल होने जा रही हैं, जिन्होंने उन क्षेत्रों में अपनी सफलता का परचम लहराया है जहां कभी सिर्फ पुरुषों का दबदबा माना जाता था. देश की पहली ऑल-वूमेन अंडरग्राउंड माइन रेस्क्यू टीम की नेहल सोलंकी और पोर्ट (बंदरगाह) क्षेत्र से एल. कार्तिका अपने अनुभवों को साझा करेंगी.
<p style=”text-align: justify;”>कौन हैं नेहल सोलंकी?
<p style=”text-align: justify;”>नेहल सोलंकी माइनिंग क्षेत्र में ‘एसोसिएट मैनेजर’ के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वह भारत की पहली ‘ऑल वीमेन अंडरग्राउंड माइन रेस्क्यू टीम’ (पूरी तरह महिलाओं वाली भूमिगत खदान बचाव टीम) की एक बेहद महत्वपूर्ण सदस्य भी हैं। कार्तिका ने इस क्षेत्र में कदम रखकर यह साबित कर दिया है कि महिलाएं आसमान से लेकर समंदर के किनारों तक हर जगह भारी मशीनें संभाल सकती हैं.
<p style=”text-align: justify;”>कौन हैं एल. कार्तिका?
<p style=”text-align: justify;”>एल. कार्तिका ‘डीपी वर्ल्ड पोर्ट’ में आरटीजी (RTG) ऑपरेटर के रूप में काम करती हैं. बंदरगाहों पर विशालकाय जहाजों से भारी-भरकम कंटेनरों को क्रेन के जरिए उतारने और चढ़ाने का काम बेहद सूझबूझ और ताकत का होता है. कार्तिका ने इस क्षेत्र में कदम रखकर यह साबित कर दिया है कि महिलाएं आसमान से लेकर समंदर तक हर जगह अपनी योग्यता साबित कर सकती हैं.
<p style=”text-align: justify;”>एबीपी नेटवर्क के इस मंच पर जब ये दोनों जांबाज महिलाएं अपनी कहानी सुनाएंगी तो वह नए भारत की ताकत बयां करेगी. ‘India @ 2047 Conclave’ का मकसद यही दिखाना है कि जब देश अपनी आजादी के 100 साल पूरे करेगा, तब महिलाएं भारत को किस ऊंचाई पर ले जाएंगी. यह कार्यक्रम समाज की उस सोच को बदलने का भी जरिया है जो महिलाओं को कुछ खास पेशों तक ही सीमित रखती है. नेहल और कार्तिका जैसी बेटियां आज करोड़ों युवाओं, खासकर लड़कियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं.
Total views : 12394
Your IP Address : 216.73.217.55