<p style=”text-align: justify;”>भारतीय क्रिकेट टीम करीब 2 महीने बाद जापान जाएगी, जहां वह एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल के लिए दावेदारी पेश करेगी. एशियन गेम्स 19 सितंबर-4 अक्टूबर तक खेले जाएंगे, जिसके लिए क्रिकेट का शेड्यूल सामने आ चुका है, लेकिन फैंस भारत और पाकिस्तान मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे.
<p style=”text-align: justify;”>मेंस और वीमेंस स्पर्धा के लिए एशियन गेम्स का शेड्यूल सामने आ चुका है, लेकिन भारत-पाकिस्तान की टक्कर तय नहीं है. दोनों पड़ोसी देश सिर्फ एक ही अवस्था में एशियन गेम्स में भिड़ सकते हैं. दरअसल महिला इवेंट की शुरुआत ही क्वार्टरफाइनल मुकाबलों से होगी, जबकि मेंस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश टॉप-सीड टीम हैं और चारों को सीधे क्वार्टरफाइनल में एंट्री मिल गई है.
<h4 style=”text-align: justify;”>भारत-पाकिस्तान मैच कब होगा?
<p style=”text-align: justify;”>एशियन गेम्स में मेंस शेड्यूल की बात करें तो भारत और पाकिस्तान सिर्फ सेमीफाइनल में ही आमने-सामने आ सकते हैं. अगर दोनों टीम अपना-अपना सेमीफाइनल मुकाबला जीत पाईं, तो उनकी टक्कर 1 अक्टूबर को होने वाले पहले सेमीफाइनल मैच में हो सकती है.
<p style=”text-align: justify;”>दूसरी ओर महिला टूर्नामेंट के शेड्यूल पर नजर डालें तो क्वार्टरफाइनल के ब्रैकेट में भारत और पाकिस्तान को इस तरह से स्थान दिया गया है, जिससे फाइनल से पहले उनकी टक्कर हो ही नहीं सकती. भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम अपने-अपने क्वार्टरफाइनल और फिर सेमीफाइनल मैच जीतकर 22 सितंबर को गोल्ड मेडल मैच में आमने-सामने आ सकती हैं.
<h4 style=”text-align: justify;”>भारत के नाम कितने गोल्ड मेडल?
<p style=”text-align: justify;”>क्रिकेट को पहली बार 2010 में एशियन गेम्स में शामिल किया गया था. भारत ने 2010, 2014 एशियन गेम्स में क्रिकेट स्पर्धा में भाग नहीं लिया था, जबकि 2018 एशियन गेम्स में क्रिकेट को शामिल नहीं किया गया था. 2022 एशियन गेम्स में मेंस और वीमेंस टूर्नामेंट, दोनों का गोल्ड मेडल भारतीय टीम ने अपने नाम किया था. भारत ने अब तक एशियन गेम्स में दो मेडल जीते हैं और दोनों ही गोल्ड हैं.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”हार्दिक पांड्या की वापसी पर बड़ी खबर, कर रहे जीतोड़ मेहनत; जानें कब लौटेंगे मैदान पर” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/hardik-pandya-return-update-doing-hard-yard-for-world-cup-2027-know-details-3165216″ target=”_self”>हार्दिक पांड्या की वापसी पर बड़ी खबर, कर रहे जीतोड़ मेहनत; जानें कब लौटेंगे मैदान पर
<p style=”text-align: justify;”><a title=”‘धर्मेन्द्र प्रधान से पहले गौतम गंभीर का इस्तीफा…’, Student Protest के बीच उठी कोच गंभीर को हटाने की मांग” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/before-dharmendra-pradhan-gautam-gambhir-should-resign-team-india-coach-position-demands-fans-amid-cjp-protest-student-3165193″ target=”_self”>’धर्मेन्द्र प्रधान से पहले गौतम गंभीर का इस्तीफा…’, Student Protest के बीच उठी कोच गंभीर को हटाने की मांग
Total views : 14018
Your IP Address : 216.73.216.179