<p style=”text-align: justify;”>2027 वनडे वर्ल्ड कप अभी करीब एक साल दूर है, लेकिन टीम इंडिया की तैयारियां तेज हो चुकी हैं. सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले इस वर्ल्ड कप में भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण कैसा होगा? सबसे पहले आपको बताते हैं कि मौजूदा एफटीपी के मुताबिक भारत को 2027 वर्ल्ड कप से पहले कुल 27 वनडे खेलने थे. इनमें से अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ 6 मैच हो चुके हैं. यानी अब भारत के पास वर्ल्ड कप से पहले लगभग 21 वनडे मुकाबले बाकी हैं, हालांकि भविष्य में शेड्यूल में बदलाव भी हो सकते हैं।
<h3 style=”text-align: justify;”>अतुल वासन के 5 पेसर
<p style=”text-align: justify;”>इसी बीच पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अतुल वासन ने 2027 वर्ल्ड कप के लिए अपनी पसंद का पेस अटैक चुना है. वासन के मुताबिक जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा- ये चार तेज गेंदबाज लगभग तय हैं. हर्षित राणा को लेकर अतुल वासन का मानना है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें सिर्फ तेज गेंदबाज के तौर पर नहीं देख रहा, बल्कि ऐसे खिलाड़ी के रूप में तैयार कर रहा है जो नंबर-8 पर उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सके. वनडे क्रिकेट में लंबी बल्लेबाजी लाइन-अप की अहमियत को देखते हुए यही उनकी सबसे बड़ी ताकत बन सकती है. लेकिन सबसे दिलचस्प नाम है गुरनूर बरार.
<h3 style=”text-align: justify;”>गुरनूर को मिलेगा टिकट?
<p style=”text-align: justify;”>अतुल वासन का मानना है कि गुरनूर बरार के पास व्हाइट-बॉल क्रिकेट की शानदार समझ है. नई गेंद हो या डेथ ओवर्स, वह परिस्थितियों के हिसाब से गेंदबाजी करना जानते हैं. उनकी यॉर्कर भी लगातार सही जगह पर पड़ती है. यही वजह है कि वासन उन्हें 2027 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में बैकअप नहीं, बल्कि मजबूत दावेदार के रूप में देखते हैं. अगर किसी वजह से अतिरिक्त तेज गेंदबाज की जरूरत पड़ती है, तो वासन की नजर में प्रिंस यादव भी टीम इंडिया के लिए एक अच्छा बैकअप विकल्प हो सकते हैं.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
<h3 style=”text-align: justify;”>शमी-भुवी का क्या होगा?
<p style=”text-align: justify;”>अब बात उन दो अनुभवी गेंदबाजों की, जिन पर लंबे समय तक भारतीय तेज आक्रमण टिका रहा- मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार. अतुल वासन का मानना है कि चयनकर्ता अब आगे की ओर देख रहे हैं और उनकी सोच भविष्य की टीम तैयार करने पर है. इसी वजह से उन्हें नहीं लगता कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप में शमी या भुवनेश्वर कुमार की वापसी हो पाएगी. यानी अगर अतुल वासन की भविष्यवाणी सही साबित होती है, तो 2027 वर्ल्ड कप में भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण कुछ इस तरह हो सकता है.
<a title=”जसप्रीत बुमराह” href=”https://www.abplive.com/topic/jasprit-bumrah” data-type=”interlinkingkeywords”>जसप्रीत बुमराह
मोहम्मद सिराज
अर्शदीप सिंह
हर्षित राणा
गुरनूर बरार
<p style=”text-align: justify;”>जरूरत पड़ने पर प्रिंस यादव बैकअप विकल्प हो सकते हैं. अब सबसे बड़ा सवाल आपसे- क्या आप अतुल वासन की इस पेस अटैक से सहमत हैं? या फिर आपको लगता है कि मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी गेंदबाज को अभी भी मौका मिलना चाहिए?
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- 187 रन का लक्ष्य भी नहीं रहा आसान, फिनले बीन ने मुश्किल में दिलाई यॉर्कशायर को जीत
Total views : 14013
Your IP Address : 216.73.217.23