<p style=”text-align: justify;”>Apple ने फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में एंट्री कर ली है. कंपनी ने अपने पहले फोल्डेबल iPhone को iPhone Duo नाम से पेश किया है. लेकिन बता दें कि फोल्डेबल फोन की दुनिया में सैमसंग पहले से ही अपनी पकड़ को मजबूत कर चुका है. इसी को लेकर अब सैमसंग ने एप्पल के नए फोल्डेबल फोन को लेकर तंज कसा है. दरअसल, Samsung ने Apple के इस नए फोन पर मजाकिया अंदाज में निशाना साधना शुरू कर दिया. Samsung का कहना है कि Apple ने जिस तकनीक को अब पेश किया है, वह उसके लिए पहले से ही पुरानी हो चुकी है.
<h3 style=”text-align: justify;”>iPhone Duo पर सबसे तीखा तंज
<p style=”text-align: justify;”>आपको बता दें कि Apple ने जब आखिरकार iPhone Duo से पर्दा उठाया तो Samsung की तरफ से एक और पोस्ट सामने आ गई. कंपनी ने लिखा, “Let us know when you’re done reheating our leftovers.” इस कमेंट का साफ मतलब है कि जो टेक्नोलॉजी एप्पल आज इस्तेमाल कर रहा है वो सैमसंग पहले ही कर चुकी है.
<h3 style=”text-align: justify;”>फोल्डेबल फोन को लेकर भी साधा निशाना
Let us know when you’re done reheating our leftovers 😉
— Samsung Mobile US (@SamsungMobileUS) September 9, 2026
<p style=”text-align: justify;”>जानकारी के अनुसार, Apple के फोल्डेबल iPhone की घोषणा से पहले Samsung ने अपने फोल्डेबल फोन की पावर का जिक्र करते हुए लिखा कि जब तक Apple अपना फोन दिखाता है, तब तक वह तीन तरह से फोल्ड करने वाले फोन के साथ रहेगा.
<p style=”text-align: justify;”>बताया जा रहा है कि Samsung जल्द ही अपना Galaxy Z TriFold मार्केट में पेश करने वाला है. इस डिवाइस में तीन पैनल वाला फोल्डिंग डिजाइन दिया गया है जिसके चलते Samsung Apple को ये याद दिलाना चाहता था कि वह फोल्डेबल टेक्नोलॉजी में काफी समय से काम कर रहा है.
<h3 style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: A20 Pro चिप से कितनी तेज होगी नई iPhone 18 Pro सीरीज? यूजर्स को क्या होगा फायदा
<h3 style=”text-align: justify;”>कैसा है iPhone Duo
<p style=”text-align: justify;”>आपकी जानकारी के लिए बता दें कि iPhone Duo में कंपनी ने 7.6 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले उपलब्ध कराई है. वहीं, इस डिवाइस में बाहर में 5.4 इंच की डिस्प्ले मौजूद है. इसके अलावा फोन में A20 Pro चिप दी गई है. iPhone Duo में 48MP Fusion मेन कैमरा और 48MP Fusion अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. कंपनी ने इस फोन को मार्केट में 2,99,900 रुपये की शुरूआती कीमत में उतारा है. बताते चलें कि इस फोन की ऑफिशियल बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होने वाली है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”>9 सितंबर को लॉन्च हुआ iPhone, 18 सितंबर से क्यों बिकेगा? जानें वजह
Total views : 14852
Your IP Address : 216.73.216.217