Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही

कोतवाली कैंट

Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही

कैण्ट क्षेत्रान्तर्गत आजाद कॉलोनी, गोविन्दगढ़, यमुना कॉलोनी, ईदगाह, बिन्दाल क्षेत्र में चलाया गया सघन सत्यापन अभियान

क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन

90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने पर

सत्यापन अभियान के दौरान मौके पर पहचान संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए थे उक्त सभी व्यक्ति

किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 43 मकान मालिकों के पुलिस एक्ट में चालान कर किया 04 लाख 30 हजार रू0 का जुर्माना

नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर वसूला 3750 /- ₹ का जुर्माना

अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रो में बाहरी जनपदों/ राज्यों से आकर निवास कर रहे व्यक्तियों, किरायेदारों, अवैध रूप से निवासरत संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में दिनांक: 16-17/03/2026 को थाना कैण्ट क्षेत्रान्तर्गत आजाद कालोनी, गोविन्द गढ, यमुना कालोनी, ईदगाह, बिन्दाल क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सम्पूर्ण क्षेत्र में पुलिस द्वारा 780 व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई सत्यापन अभियान के दौरान मौके पर पहचान संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखाने वाले 90 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु थाने पर लाया गया, जिनके सत्यापन की कार्यवाही की गई।

किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 43 मकान मालिकों के विरूद्ध 83 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उन पर 04 लाख 30 हजार रू0 का जुर्माना किया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान करते हुए 3750 रू0 का जुर्माना वसूला गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर सम्पूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा  सत्यापन अभियान निरन्तर जारी है।

अभियान के दौरान की गयी कार्यवाही का विवरण: –

1- सत्यापन किये गए व्यक्तियों की संख्या – 780
2- 83 पुलिस एक्ट में चालान – 43
3- 83 पुलिस एक्ट के तहत किया गया जुर्माना – 4,30,000 रूपये
4- 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान – 15
5- 81 पुलिस एक्ट में वसूला जुर्माना – 3750/- रूपये

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories