मुंबई ने जीता टॉस, राजस्थान की पहले बैटिंग; RR हारी तो प्लेऑफ से बाहर; देखें प्लेइंग इलेवन
<p style=”text-align: justify;”>करो या मरो के मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग टॉस हार गए हैं. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. राजस्थान की टीम पहले बैटिंग करने उतरेगी. <a title=”जसप्रीत बुमराह” href=”https://www.abplive.com/topic/jasprit-bumrah” data-type=”interlinkingkeywords”>जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं. वहीं राजस्थान ने तीन बदलाव किए हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>क्या बोले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या?
<p style=”text-align: justify;”>टॉस के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. पिच अच्छी लग रही है और शाम होते-होते बेहतर हो जाती है. आज का दिन बहुत खास है, रिलायंस फाउंडेशन ने कुल मिलाकर 29 लाख लोगों की मदद की है और उन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है. इसका हिस्सा बनना हमारे लिए सौभाग्य की बात है. हर साल जब हम यहां आते हैं, तो हमें पता होता है कि इस खास मैच में सबसे ज्यादा जोश और उत्साह होता है. हम बस बच्चों के लिए अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वे कुछ बेहतरीन यादें लेकर जाएं. पिच कठिन लग रही है, लेकिन सूरज ढलने के बाद बेहतर हो जाएगी. यह मैच टीम के लिए बहुत मायने रखता है. हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं. यह सीजन हमारे लिए कठिन रहा है, लेकिन हम इसका शानदार अंत करना चाहते हैं.”
<p style=”text-align: justify;”>क्या बोले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग?
<p style=”text-align: justify;”>टॉस के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा, हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. हम जानते हैं कि यह सीजन का हमारा आखिरी मैच हो सकता है और हम इसे जीत के लक्ष्य के साथ खेलना चाहते हैं. अगर पूरे सीजन पर नजर डालें तो कुछ बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिले हैं. इस सीजन में हमने अब तक जो कुछ भी किया है, वह वाकई प्रेरणादायक है. मुझे इस टूर्नामेंट के लिए मिली सारी तारीफें और सारी ऊर्जा महसूस हो रही है, यह सही समय है, सही मौका है. बस इन मौकों का पूरा फायदा उठाएं, आगे बढ़ें और जीतें. आज का मैच जीतना जरूरी है, अगर हम जीतते हैं तो हम क्वालीफाई कर जाएंगे और हमें दूसरे मैच से किसी मदद की जरूरत नहीं पड़ेगी. हमने तीन बदलाव किए हैं.
<p style=”text-align: justify;”>मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन- रियान रिकल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जै्सक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, अल्लाह गजनफर और रघु शर्मा
<p style=”text-align: justify;”>राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश राज पुंजा और ब्रिजेश शर्मा
Share it :
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others
Categories