2025

नैनीताल के नए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पदभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को पुलिस कार्यालय नैनीताल का निरीक्षण किया और शाखा प्रभारियों से बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने तथा अपने दायित्वों का निष्ठा और मनोयोग से निर्वहन करने के निर्देश दिए।
पदभार ग्रहण के बाद एसएसपी ने जिले की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आगामी वीवीआईपी भ्रमण की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने महिला सुरक्षा और नशा तस्करों पर नकेल कसने को पहली प्राथमिकता बताया है इसके साथ ही समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाने का संकल्प लिया है

उन्होंने कहा कि ड्रग्स, साइबर ठगी और महिला सुरक्षा आज की सबसे बड़ी चुनौतियाँ हैं। इनसे निपटने के लिए नैनीताल पुलिस हर स्तर पर तत्पर रहेगी। साइबर अपराधियों पर सघन अभियान चलाया जाएगा और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को सतर्क किया जाएगा ताकि पुलिस और समाज के बीच विश्वास और मजबूत हो सके।

एसएसपी ने यह भी कहा कि नैनीताल पर्यटक स्थल है जहाँ हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते है इसलिए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपेक्षा जताई कि वे जनता से संवाद बनाए रखें और सेवा भाव से कार्य करें।






Total views : 18536
Your IP Address : 216.73.216.124