<p style=”text-align: justify;”>Naresh Pal Gangwar: देश भर में नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है. केंद्र सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग (Department of Higher Education) का नया सचिव नियुक्त किया है. वह विनीत जोशी की जगह लेंगे, जिन्हें सचिव स्तर के बड़े प्रशासनिक पर बदलाव के तहत पंचायती राज मंत्रालय भेजा गया है. इस नियुक्ति ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. चलिए तो अब आपको बताते हैं कि उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव नरेश पाल गंगवार कौन है और कहां से पढ़ाई की और उन्हें कितनी सैलरी मिलेगी. 
<p style=”text-align: justify;”>कौन है नरेश पाल गंगवार? 
<p style=”text-align: justify;”>नरेश पाल गंगवार राजस्थान कैडर के 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, उन्होंने 1993 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की थी. नियुक्ति से पहले वह मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत पशुपालन एवं डेयरी विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे. अब उन्हें शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की कमान सौंपी गई है. करीब 3 दशक के लंबे प्रशासनिक करियर में उन्होंने अपने राज्य और केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई. राजस्थान सरकार में भी वह कई विभागों के प्रमुख सचिव रहे हैं. वहीं केंद्र सरकार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में संयुक्त सचिव और अतिरिक्त सचिव के रूप में काम कर चुके हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>कहां से की है नरेश पाल गंगवार ने पढ़ाई?
<p style=”text-align: justify;”>नरेश पाल गंगवार की एजुकेशनल क्वालीफिकेशन काफी मजबूत मानी जाती है. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ रुड़की से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक के बाद आईआईटी दिल्ली से कम्युनिकेशन एंड रडार इंजीनियरिंग में एमटेक की डिग्री हासिल की. तकनीकी शिक्षा के बाद उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में एमए भी किया. 
<p style=”text-align: justify;”>राजस्थान के कई जिलों में रहे कलेक्टर 
<p style=”text-align: justify;”>राजस्थान सरकार में सेवा के दौरान नरेश पाल गंगवार कई जिलों के जिला कलेक्टर भी रहे. 2001 में उन्हें टोंक का कलेक्टर बनाया गया, इसके बाद उन्हें सवाई माधोपुर, झालावाड़, जोधपुर और भरतपुर जैसे जिलों में भी कलेक्टर की जिम्मेदारी निभाई. 2014 में उन्हें राजस्थान सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया, जहां उन्होंने लंबे समय तक काम किया. 
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें-NEET UG 2026: जब NEET LEAK पर हो रहे थे प्रदर्शन, तब इस लड़के ने कर दिखाया कमाल
<p style=”text-align: justify;”>अब क्या होगी उनकी जिम्मेदारियां?
<p style=”text-align: justify;”>उच्च शिक्षा विभाग के सचिव के रूप में नरेश पाल गंगवार देश की उच्च शिक्षा से जुड़ी नीतियों के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालेंगे. उनके कार्य क्षेत्र में केंद्रीय विश्वविद्यालय, आईआईटी, एनआईटी, यूजीसी, तकनीकी शिक्षण संस्थान और राष्ट्रीय शिक्षा नीति से जुड़े कई बड़े फैसले होंगे. इसके अलावा मौजूदा समय में शिक्षा मंत्रालय के सामने परीक्षा प्रणाली में छात्रों का भरोसा बहाल करना एक बड़ी चुनौती माना जा रहा है. 
<p style=”text-align: justify;”>आईएएस सचिव की कितनी होती है सैलरी? 
<p style=”text-align: justify;”>उच्च शिक्षा विभाग के सचिव के रूप में नरेश पाल गंगवार को भारत सरकार के सचिव स्तर का वेतन मिलेगा. सातवें वेतन आयोग के अनुसार भारत सरकार के सचिव का मूल वेतन 2.25 लाख रुपये प्रतिमाह तक होता है. इसके अलावा उन्हें महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता, सरकारी आवास, आधिकारिक वाहन, ड्राइवर, स्टाफ और दूसरी सरकारी सुविधाएं भी मिलती है.
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें-Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
Total views : 14013
Your IP Address : 216.73.216.179