मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 · IST
Instagram WhatsApp Telegramलेखक: Adesh Gupta

अलीगढ़: टॉफी का लालच देकर मासूम से दुष्कर्म किया, खून से लथपथ मासूम को देखते ही परिजन के उड़े होश

क्राइम 25 अक्टू॰ 2026 · 10:28 ISTलेखक: Adesh Gupta
अलीगढ़: टॉफी का लालच देकर मासूम से दुष्कर्म किया, खून से लथपथ मासूम को देखते ही परिजन के उड़े होश

गंगीरी के एक गांव में अपने घर के बाहर खेल रही छह वर्ष की मासूम को टॉफी का लालच देकर 15 वर्षीय किशोर उसे समीप के सरकारी स्कूल के पास ले गया। स्कूल की दीवार के किनारे मासूम के साथ दुष्कर्म कर भाग निकला। घटना रविवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। खून से लथपथ मासूम रोते हुए अपने घर पहुंची तो परिवार वालों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा है। वहीं गांव से भागे आरोपी किशोर को तीन घंटे बाद पुलिस ने नीम नदी के पास जंगल से पकड़ लिया। सीओ छर्रा गर्वित सिंह ने बताया कि आरोपी किशोर टॉफी देने का लालच देकर बच्ची को स्कूल के पास ले गया था। घटनास्थल पर टॉफी का रैपर पड़ा मिला है। पीड़िता को इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। आरोपी किशोर भी पुलिस हिरासत में है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

स्रोत: मूल खबर पढ़ें

लेखक के बारे में

Adesh Gupta · News9 Nation के संपादक। देश-दुनिया की ताज़ा खबरों का विश्लेषण और लाइव अपडेट।