शरद पूर्णिमा पर अपनों के जीवन में आए सुख-समृद्धि और खुशहाली, इन खूबसूरत संदेशों से दें पर्व की बधाई

Happy Sharad Purnima 2026 Wishes in Hindi: शरद पूर्णिमा का पावन पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दिन आसमान में चमकता पूरा चंद्रमा, चारों ओर बिखरी चांदनी और घरों में बनने वाली स्वादिष्ट खीर त्योहार की रौनक को और भी खास बना देती है। मान्यता है कि आश्विन मास की पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है और उसकी चांदनी अमृत के समान मानी जाती है। यही वजह है कि इस शुभ अवसर पर लोग चंद्रदेव की पूजा करते हैं और माता लक्ष्मी से सुख, समृद्धि, धन-धान्य और खुशहाली की प्रार्थना करते हैं। शरद पूर्णिमा का त्योहार हमें अपनों के साथ खुशियां बांटने, रिश्तों में मिठास घोलने और जीवन में सकारात्मकता का स्वागत करने का संदेश भी देता है। इस खास मौके पर अगर आप भी अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को पर्व की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यहां आपके लिए शरद पूर्णिमा 2026 के कुछ खास बधाई संदेश, खूबसूरत कोट्स और शुभकामनाएं दी गई हैं। शरद पूर्णिमा का चांद सबसे सुंदर होता है और सबसे ज्यादा आशीर्वाद देता है। आशा है इस रात आप सभी पर चंद्रमा का भरपूर आशीर्वाद बरसे। शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं शरद पूर्णिमा की रात आप और आपके परिवार पर अमृत और सुख-समृद्धि की वर्षा हो। यही हमारी कामना है शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं चांद सी शीतलता, शुभ्रता, कोमलता, उदारता, प्रेमलता आपको और आपके परिवार को प्रदान हो। शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं शरद पूर्णिमा की रात लेकर आती है अपने साथ अमृत वर्षा जो भर देती है हमारे जीवन को सुख और समृद्धि से आशा है ये त्यौहार आपके जीवन में नई उमंग लेकर आए। शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं आपके घर में धन की बरसात हो, लक्ष्मी का वास हो। सभी संकटों का नाश हो, मन में सदा शांति का वास हो। शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं आओ मिलकर शरद पूर्णिमा पर खुशी मनाएं, चंद्रमा का आशीर्वाद लें और फूले न समाएं, सिर नवाकर अपना जीवन को समृद्ध बनाएं। शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
स्रोत: मूल खबर पढ़ें
लेखक के बारे में
Adesh Gupta · News9 Nation के संपादक। देश-दुनिया की ताज़ा खबरों का विश्लेषण और लाइव अपडेट।