मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 · IST
Instagram WhatsApp Telegramलेखक: Adesh Gupta

प्रतापगढ़ : हॉस्टल के लॉन में मिला एमबीबीएस छात्र का शव, मेडिकल कॉलेज में मची सनसनी

क्राइम 26 अक्टू॰ 2026 · 12:57 ISTलेखक: Adesh Gupta
प्रतापगढ़ : हॉस्टल के लॉन में मिला एमबीबीएस छात्र का शव, मेडिकल कॉलेज में मची सनसनी

सीनियर छात्र के साथ रात में लौटा था मिथिलेश एमबीबीएस छात्र मिथिलेश शनिवार रात करीब 11 बजे सीनियर छात्र के साथ हॉस्टल के अंदर आते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। हॉस्टल में प्रवेश के बाद दूसरे मंजिल के अपने कमरे में जाने के बजाय मिथिलेश अपने सीनियर छात्र के साथ सीधे छत पर चला गया। छठी मंजिल की छत पर मृतक का मोबाइल और चश्मा मिला। पुलिस कैमरों को खंगाल रही है। वहीं, महाविद्यालय प्रशासन और वार्डन की लापरवाही पर भी सवाल उठ रहे हैं। डॉ. सोनेलाल पटेल स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 2021 में हुई थी। स्थापना के बाद से वर्तमान में पांचवें सेमेस्टर की पढ़ाई महाविद्यालय में चल रही है। दाखिले के लिए 100 सीटें आवंटित की गई हैं। स्थापना के बाद से महाविद्यालय प्रशासन की लापरवाही सामने आती रही है। करीब एक साल पहले एमबीबीएस की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में खुद को कैद कर नशीली दवा खा ली थी। तबीयत बिगड़ने पर छात्रा को कमरे से बाहर निकालकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया। एक साल बाद फिर से महाविद्यालय की लापरवाही उजागर हो गई। हॉस्टल के लॉन में मिले छात्र के शव मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सीसीटीवी कैमरे में रात करीब 11 बजे मिथिलेश अपने सीनियर छात्र के साथ हॉस्टल में प्रवेश करते देखा गया है। दो माह पहले घर से लौटा था मिथिलेश करीब दो माह पहले मिथिलेश घर से लौटा था। हॉस्टल के छात्रों के साथ मिलजुलकर रहता था। मेडिकल कॉलेज के सूत्रों के मुताबिक, वह प्रथम वर्ष में ही अनुत्तीर्ण हो गया था। इसकी वजह से भी वह तनाव में था। शिक्षक उसे लगातार बेहतर प्रयास करने की सलाह दे रहे थे। चार सदस्यीय टीम गठित प्राचार्य देवजीत शर्मा ने बताया कि घटना की जांच के लिए सीएमएस की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम गठित की गई है। रात नौ बजे के बाद छात्रों के हॉस्टल के बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है। वार्डन को रात में चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। हॉस्टल से बाहर जाने वाले छात्र को लिखित प्रार्थना पत्र देना होगा। फॉरेंसिक टीम ने डीवीआर कब्जे में लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। डीवीआर के जरिये लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। - दीपक भूकर, एसपी

स्रोत: मूल खबर पढ़ें

लेखक के बारे में

Adesh Gupta · News9 Nation के संपादक। देश-दुनिया की ताज़ा खबरों का विश्लेषण और लाइव अपडेट।