अब एपिसोड्स में दिखेंगी Reels? इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए Meta टेस्ट कर रही नया फीचर
<p style=”text-align: justify;”>Reels Series Feature: फेसबुक हो या इंस्टाग्राम, Reels मेटा के प्लेटफॉर्म्स का एक जरूरी हिस्सा बन गई है. Reels का शॉर्ट वीडियो फॉर्मेट दुनियाभर में पॉपुलर हो रहा है. अब ऐसा लग रहा है कि मेटा रील्स को एक कदम और आगे लेकर जाना चाहती है. इसके लिए कंपनी एक नए सीरीज फीचर पर काम कर रही है. इसमें क्रिएटर अलग-अलग रील्स को एक सीरीज के एपिसोड्स के तौर पर बंडल कर सकेंगे. एक और खास बात यह भी है कि मेटा इस फीचर को मॉनेटाइज भी कर सकती है, जिससे क्रिएटर के लिए पैसा कमाना आसान हो जाएगा. आइए जानते हैं कि यह फीचर क्यों लाया जा रहा है और यह कैसे काम करेगा. 
<p style=”text-align: justify;”>क्यों लाया जा रहा है यह फीचर?
<p style=”text-align: justify;”>रिपोर्ट्स के अनुसार, मेटा ने सेलेक्टेड क्रिएटर के साथ इस फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है. कंपनी इसके जरिए इंस्टाग्राम और फेसबुक को ट्रांसफॉर्म करना चाहती है. मेटा की कोशिश है कि यूजर सिर्फ स्क्रॉलिंग को छोड़कर रील्स को एक सीरीज के एपिसोड्स की तरह देखें. साथ ही इसे टिकटॉक को टक्कर देने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है. टिकटॉक पर 2023 से ही ऐसा फीचर अवेलेबल है.
<p style=”text-align: justify;”>कैसे काम करेगा सीरीज फीचर?
<p style=”text-align: justify;”>इस फीचर में क्रिएटर के प्रोफाइल पर सीरीज नाम से एक स्पेशल पेज मिलेगा. इसमें सीरीज के तौर पर बनाई गई रील्स ही लिस्ट होगी. नई के साथ-साथ इसमें पुरानी रील्स को भी लिस्ट किया जा सकेगा. इससे यूजर्स के लिए सीरीज और क्रिएटर के रिलेटिड वीडियो देखना आसान हो जाएगा. अगर फीड की बात करें तो अगर किसी सीरीज की रील फीड में आती है तो यूजर को उस पर टैप कर सीरीज की बाकी रील्स देखने का भी ऑप्शन मिलेगा.
<p style=”text-align: justify;”>क्रिएटर को मिलेगा पैसा कमाने का मौका
<p style=”text-align: justify;”>मेटा इस फीचर को मॉनेटाइज करने पर भी विचार कर रही है, लेकिन इस बारे में कंपनी ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि यह टिकटॉक की तरह ही काम करेगा. टिकटॉक पर क्रिएटर्स को सीरीज में प्रीमियम कंटेट अपलोड करने का ऑप्शन मिलता है, जिसे देखने के लिए यूजर को पैसे देने होते हैं. मेटा भी इस मामले में यही तरीका अपना सकती है. कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फीचर आने के बाद टिकटॉक की तरह इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी मिनी-ड्रामा पॉपुलर हो सकते हैं. टिकटॉक पर क्रिएटर्स मिनी-ड्रामा से भारी कमाई कर रहे हैं.
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें-
<p style=”text-align: justify;”><a title=”फोल्डेबल आईफोन को हीट से बचाने के लिए स्पेशल प्लान, कूलिंग के लिए मिलेगा यह खास सिस्टम” href=”https://www.abplive.com/technology/foldable-iphone-to-come-with-vapor-chamber-cooling-system-claims-new-leak-3139486″ target=”_self”>फोल्डेबल आईफोन को हीट से बचाने के लिए स्पेशल प्लान, कूलिंग के लिए मिलेगा यह खास सिस्टम
Share it :
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others
Categories
Latest Post