<p style=”text-align: justify;”>IGNOU Placement Drive 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने अपने छात्रों और एलुमनाई के लिए नई कई केंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने की घोषणा की है. इन प्लेसमेंट ड्राइव के जरिए उम्मीदवारों को आईटी, मार्केटिंग, एचआर, डेटा एनालिटिक्स, एविएशन और कस्टमर सर्विस जैसे क्षेत्र में नौकरी के अवसर मिलेंगे. विश्वविद्यालय के कैंपस प्लेसमेंट सेल के अनुसार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक चलेगी.
<p style=”text-align: justify;”>इस बार इग्नू ने एआई, ब्लॉकचेन और स्किल बेस्ड हायरिंग पर काम करने वाले स्टार्टअप प्रूफ ऑफ स्किल के साथ साझेदारी की है. इस भर्ती अभियान के तहत फुल टाइम रिमोट जॉब्स के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जहां सालाना 12 लाख रुपये तक सीटीसी दिया जा सकता है.
<p style=”text-align: justify;”>इन पदों पर होगी भर्ती
<li style=”text-align: justify;”>UI/UX Designer
<li style=”text-align: justify;”>Business Development Executive
<li style=”text-align: justify;”>Marketing Executive
<li style=”text-align: justify;”>Copywriter
<li style=”text-align: justify;”>Customer Success Executive
<li style=”text-align: justify;”>Data Analyst
<li style=”text-align: justify;”>HR Executive
Campus Placement Cell, IGNOU, is organizing a Campus Placement Drive for IGNOU learners and alumni.
Details of the Placement Drive :
Date: 27 & 28th July, 2026 (Mon-Tue)
Time: 10:00 AM onwards
Venue: Dr. B.R. Ambedkar Convention Centre, IGNOU Headquarters pic.twitter.com/WGAHt0iNs3
— IGNOU (@OfficialIGNOU) July 22, 2026
<p style=”text-align: justify;”>कैसे होगा चयन और कौन कर सकता है आवेदन?
<p style=”text-align: justify;”>रिमोट जॉब्स के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों की चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा. सबसे पहले एआई आधारित इंटरव्यू होगा, इसके बाद असाइनमेंट राउंड आयोजित किया जाएगा. अंतिम चरण में उम्मीदवारों का इंटरव्यू कंपनी के फाउंडर या डिपार्टमेंट हेड के साथ ऑनलाइन होगा. सभी इंटरव्यू गूगल मीट या जूम के माध्यम से आयोजित किए जाएंगे. इस भर्ती अभियान में किसी भी विषय से ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, एमबीए, बीसीए और एमसीए डिग्री धारक आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों के पास अच्छी अंग्रेजी संचार क्षमता, टाइम मैनेजमेंट, मल्टी टास्किंग की क्वालिटी और तेज गति में काम वाले एनवायरमेंट में काम करने की इच्छा होना जरूरी है. 
<p style=”text-align: justify;”>28 जुलाई को होगी एविएशन प्लेसमेंट ड्राइव
<p style=”text-align: justify;”>इग्नू ने बर्ड फ्लाइट सर्विस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से एविएशन और एयरपोर्ट ऑपरेशन क्षेत्र के लिए भी अलग से केंपस ड्राइव प्लेसमेंट आयोजित करने की घोषणा की है. यह भर्ती 28 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 से इग्नू मुख्यालय मैदान गढ़ी स्थित डॉ. बीआर अंबेडकर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा. इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति दिल्ली एयरपोर्ट ऑपरेशन में की जाएगी. इसमें कस्टमर सर्विस एजेंट और कस्टमर सर्विस होस्ट जैसे पदों पर मौका मिलेगा. 
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें-MP Private University: इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
<p style=”text-align: justify;”>एविएशन ड्राइव के लिए एलिजिबिलिटी 
<p style=”text-align: justify;”>इन पदों के लिए फ्रेशर्स और एक्सपीरियंस दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री या लास्ट सेमेस्टर में अध्ययनरत होने की योग्यता होनी चाहिए. इसके अलावा अच्छी अंग्रेजी बोलने की क्षमता, कस्टमर सर्विस का दृष्टिकोण, पॉजिटिव बिहेव और 24*7 शिफ्ट व रोटेशनल ड्यूटी में काम करने की इच्छा भी आवश्यक है. 
<p style=”text-align: justify;”>इंटरव्यू में साथ ले जाने होंगे ये डॉक्यूमेंट
<p style=”text-align: justify;”>यूनिवर्सिटी ने उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय अपना अपडेटेड रिज्यूमे, सरकारी फोटो पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र जिसमें 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन की मार्कशीट शामिल हो सकती है. पासपोर्ट साइज फोटो और इग्नू आईडी कार्ड साथ लाने के निर्देश दिए हैं.
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें-Bihar Education News: बिहार विधानसभा में प्राइवेट यूनिवर्सिटी संशोधन विधेयक पास, अब क्या बदलेगा और इसका विराेध क्यों?
Total views : 14013
Your IP Address : 216.73.217.23