<p style=”text-align: justify;”>ओटीटी पर हर हफ्ते कोई ना कोई फिल्म और सीरीज रिलीज होती हैं. कई बार तो देखने के लिए मिलता है कि पुरानी फिल्में भी ओटीटी पर रिलीज होती हैं. इसमें कुछ तो 90s की सालों पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्में भी शामिल होती हैं. ऐसे में आपको सलमान खान की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे 27 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और इसने उस समय धांसू कमाई की थी. चलिए बताते हैं इसके बारे में.
<p style=”text-align: justify;”>दरअसल, ओटीटी पर 27 साल पुरानी जिस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, वो एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें रोमांस का भी तड़का खूब लगाया गया है. इसमें सलमान खान के साथ ही सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, करिश्मा कपूर, और मोहनीश बहल जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. ये एक परफेक्ट फैमिली ड्रामा शो है. इसका टाइटल ‘हम साथ-साथ हैं’ है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: ’कॉकटेल 2′ का चला बॉक्स ऑफिस पर जादू, छठे दिन बनाए 5 रिकॉर्ड्स
<p style=”text-align: justify;”>’हम साथ-साथ हैं’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिकॉर्ड
<p style=”text-align: justify;”>सलमान खान की फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ को थिएटर में साल 1999 में रिलीज किया गया था और ये उस साल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में से एक रही थी, जिसमें बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 80.58 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 39.03 करोड़ रहा था. जबकि फिल्म ने ओवरसीज में 15.38 करोड़ कमाए थे. 
<p style=”text-align: justify;”>’हम साथ-साथ हैं’ की कमाई का प्रॉफिट
<p style=”text-align: justify;”>फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ के बॉक्स ऑफिस प्रॉफिट के बारे में बात की जाए तो रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का निर्माण महज 17 करोड़ के बजट में किया गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर प्रॉफिट भी शानदार कमाया था. फिल्म ने 17 करोड़ के बजट में 80.58 करोड़ का बिजनेस किया था और इस लिहाज से फिल्म ने 374% प्रॉफिट कमाया था.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: ’पठान’-‘धुरंधर’ को धोने आ रहे अजय देवगन, Chauhaan से लूट लेंगे बॉक्स ऑफिस! देखें फर्स्ट लुक
<p style=”text-align: justify;”>’हम साथ-साथ हैं’ के बारे में
<p style=”text-align: justify;”>बहरहाल, ‘हम साथ-साथ हैं’ के बारे में बात की जाए तो साल 1999 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्माण सूरज बड़जात्या ने किया था. उन्होंने ही इसका निर्देशन और कहानी भी लिखी थी. ये एक मल्टीस्टारर फिल्म थी, जिसमें बॉलीवुड के कई धुरंधरों ने साथ काम किया था. इसकी आईएमीबी रेटिंग भी 10 में से 6.4 रही थी. फिल्म में रामकिशन और ममता के तीन बेटों की कहानी देखने के लिए मिली थी. 
<p style=”text-align: justify;”>आपको बता दें कि इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. हालांकि, फिल्म को हाल ही में रिलीज किया गया था और ये टॉप 10 की ट्रेंडिंग लिस्ट में आ गई थी लेकिन बाद में ये इससे बाहर चली गई.
Total views : 13756
Your IP Address : 216.73.216.26