<p style=”text-align: justify;”>बिजली की बढ़ती जरूरत और महंगे बिल के बीच सोलर पावर अब घरों में भी तेजी से इस्तेमाल की जा रही है. लोग रोजमर्रा के कामों में इस्तेमाल होने वाले अलग-अलग इलेक्ट्रॉनिक्स अप्लायंस को सोलर से चलाने के ऑप्शन ढूंढ रहे हैं. वॉशिंग मशीन भी इन्हीं अप्लायंस में शामिल है, जिसे चलाने के लिए कितनी सोलर पावर चाहिए, यह जानना आपके लिए भी काम का हो सकता है. ऐसे में अगर आप वॉशिंग मशीन को भी सोलर से चलाने का सोच रहे हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही है कि इसके लिए कितने सोलर पैनल चाहिए होंगे. वॉशिंग मशीन की बिजली खपत और सोलर पैनल की क्षमता के आधार पर पैनल की जरूरत अलग हो सकती है. तो आइए जानते हैं कि Solar से वॉशिंग मशीन चलाने के लिए कितने पैनल जरूरी होंगे. 
<p style=”text-align: justify;”>एक वॉशिंग मशीन को कितनी बिजली चाहिए?
<p style=”text-align: justify;”>किसी अप्लायंस की बिजली खपत जानने के लिए उसकी पावर रेटिंग देखी जा सकती है. अगर रेटिंग एम्पियर में दी गई है और सर्किट का वोल्टेज पता है, तो एम्पियर को वोल्ट से मिलाकर वाट निकाला जा सकता है. इसके बाद रोजाना इस्तेमाल के घंटों के हिसाब से बिजली की खपत को kWh में बदला जा सकता है. जैसे105 kWh सालाना बिजली इस्तेमाल करने वाली वॉशिंग मशीन करीब 0.29 kWh बिजली रोजाना इस्तेमाल करती है. 
<p style=”text-align: justify;”>Solar से वॉशिंग मशीन चलाने के लिए कितने पैनल जरूरी होंगे?
<p style=”text-align: justify;”>अगर कोई वॉशिंग मशीन पूरे साल में करीब 105 kWh बिजली खर्च करती है, तो उसकी रोजाना बिजली खपत लगभग 0.29 kWh होगी. ऐसे में 400W का एक सोलर पैनल सालभर में करीब 572 kWh बिजली बना सकता है. इस हिसाब से एक ही सोलर पैनल वॉशिंग मशीन की पूरे साल की बिजली जरूरत पूरी करने के लिए काफी है, लेकिन सोलर पैनल से मिलने वाली बिजली धूप, मौसम, पैनल की दिशा, तापमान और छाया के हिसाब से कम-ज्यादा हो सकती है. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें - iPhone 18 Pro की डिलीवरी में देरी, अक्टूबर तक करना होगा इंतजार
<p style=”text-align: justify;”>सोलर सिस्टम लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
<p style=”text-align: justify;”>सोलर सिस्टम लगाते समय सबसे पहले वॉशिंग मशीन की सालाना बिजली खपत को देखना चाहिए. साथ ही यह भी समझना जरूरी है कि पैनल पर लिखी क्षमता और उससे मिलने वाली असली बिजली अलग हो सकती है. धूप, मौसम, पैनल की दिशा और उस पर पड़ने वाली छाया का भी बिजली उत्पादन पर असर पड़ता है. अगर सोलर सिस्टम ग्रिड से नहीं जुड़ा है और वॉशिंग मशीन को रात या कम धूप में चलाना है, तो बैटरी और इन्वर्टर की जरूरत पड़ सकती है. 
यह भी पढ़ें - फोन साफ करते समय आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? हो जाएगा बड़ा नुकसान
Total views : 15132
Your IP Address : 216.73.216.25