<p style=”text-align: justify;”>South Korea Divorce: दक्षिण कोरिया के बिजनेसमेन और SK Group के चेयरमैन चेय ताए-वोन का तलाक एक बार फिर सुर्खियों में है. सियोल हाई कोर्ट ने पहले से तय की गई तलाक समझौते की रकम में कमी की है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपनी पूर्व पत्नी रो सोह-योंग को करीब 944 अरब वॉन (करीब 940 मिलियन अमेरिकी डॉलर), यानी भारतीय मुद्रा में करीब 8,200 करोड़ (करीब 82 अरब) देना होगा. हालांकि, यह मामला अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. अगर दोनों पक्ष चाहें तो दक्षिण कोरिया के सुप्रीम कोर्ट में इसके खिलाफ अपील कर सकते हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>क्या है पूरा मामला?
सियोल हाई कोर्ट ने तलाक समझौते की रकम घटाकर 944 अरब वॉन कर दी है.
यह रकम भारतीय मुद्रा में करीब 8,200 करोड़ (करीब 82 अरब) होती है. 
इससे पहले 2024 में अदालत ने 1.38 ट्रिलियन वॉन देने का आदेश दिया था.
यह हाई-प्रोफाइल केस काफी लंबे समय से “सदी का तलाक” के नाम से चर्चा में है.
अदालत के इस फैसले के खिलाफ अभी भी सुप्रीम कोर्ट में अपील की जा सकती है.
नेपाल जाने वालों को राहत, अब ले जा सकेंगे इतने हजार रुपए
<p style=”text-align: justify;”>अदालत ने क्या कहा?
<p style=”text-align: justify;”>अदालत ने माना कि शादी के दौरान चेय ताए-वोन की कारोबारी हिस्सेदारी और संपत्ति में बड़ी बढ़ोतरी हुई. साथ ही अदालत का यह भी माना कि रो सोह-योंग ने परिवार, बच्चों की परवरिश और सामाजिक जिम्मेदारियां निभाकर इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया. इसी के आधार पर उन्होंने बिजनेसमेन को वैवाहिक संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा देने का फैसला सुनाया गया.
<p style=”text-align: justify;”>क्यों चर्चा में है यह मामला?
<li style=”text-align: justify;”>चेय ताए-वोन दक्षिण कोरिया के एक बड़े बिजनेसमेन और SK Group के चेयरमैन हैं.
<li style=”text-align: justify;”>उनकी कंपनी SK Hynix को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर की बढ़ती मांग से बड़ा फायदा हुआ है.
<li style=”text-align: justify;”>उनकी कुल हिस्सेदारी की कीमत 5.5 बिलियन डॉलर आंकी जाती है.
<li style=”text-align: justify;”>दोनों की शादी 1988 में हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं.
<li style=”text-align: justify;”>2017 में तलाक की अर्जी दाखिल होने के बाद यह कानूनी विवाद लगातार अदालत में जारी रहा है.
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
Total views : 14018
Your IP Address : 216.73.216.179