<p style=”text-align: justify;”>लोकसभा में मोदी सरकार की तरफ से लाया गया महिला संशोधन बिल 2026 विपक्ष ने पास नहीं होने दिया. इसके लिए पीएम मोदी ने शनिवार को अपने संबोधन में देश के सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पूरे संबोधन में पीएम मोदी ने कई विपक्षी पार्टियों के नाम लिए, लेकिन कांग्रेस पर भाषण के दौरान सबसे ज्यादा बोला. 
<p style=”text-align: justify;”>पीएम मोदी ने लिया कांग्रेस को आड़े हाथों
<p style=”text-align: justify;”>पीएम मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने तीन तलाक का विरोध किया. आर्टिकल 370 हटाने का विरोध किया. अब महिला आरक्षण बिल का भी विरोध कर दिया. कांग्रेस रिफॉर्म का नाम सुनते ही विरोध करने लगती है. कांग्रेस वन नेशनल, वन इलेक्शन का भी विरोध करती है. वह देश को मजबूत नहीं होने देना चाहती.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ेंः PM Modi Speech in Hindi: ‘हम हारे नहीं, हर रुकावट हटाकर रहेंगे’, महिला आरक्षण बिल पर बोले PM मोदी, पढ़ें देश के नाम संबोधन की बड़ी बातें
<p style=”text-align: justify;”>वो टेबल की थाप नहीं , महिलाओं के आत्मसम्मान पर चोट थी: <a title=”नरेंद्र मोदी” href=”https://www.abplive.com/topic/narendra-modi” data-type=”interlinkingkeywords”>नरेंद्र मोदी
<p style=”text-align: justify;”>प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और सपा जैसी परिवारवादी पार्टियां खुशी से तालियां बजा रही थी. महिलाओं से उनके अधिकार छीनकर ये लोग मेजें थपथपा रहे थे. उन्होंने जो किया, वो केवल टेबल पर थाप नहीं थी, वो नारी के स्वाभिमान पर, उसके आत्मसम्मान पर चोट थी.
<p style=”text-align: justify;”>अंग्रेजों से विरासत में राजनीति सीख कर आई कांग्रेस: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, कि कांग्रेस ये पॉलिटिक्स अंग्रेजों से विरासत में सीख कर आई है और कांग्रेस आज भी उसी के सहारे चल रही है. कांग्रेस ने हमेशा देश में दरार पैदा करने वाली भावनाओं को हवा दी है. इसलिए ये झूठ फैलाया गया कि डी-लिमिटेशन या परिसीमन से कुछ राज्यों को नुकसान होगा, जबकि सरकार ने पहले दिन से स्पष्ट किया है कि न किसी राज्य की भागीदारी का अनुपात बदलेगा, न किसी का री-प्रेजेंटेशन कम होगा, बल्कि सभी राज्यों की सीटें समान अनुपात में बढ़ेंगी.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: PM Modi Speech Hindi: ‘भ्रूण हत्या की गई’, क्या था नारी शक्ति संशोधन विधेयक, प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाई पूरी खूबियां
Total views : 9263
Your IP Address : 216.73.217.4