TV Serial Spoilers: अनुज की याद में गणेश जी की मूर्ति बनाएगी अनुपमा, आर्य-अनु करेंगे नई जिंदगी की शुरुआत
<p style=”text-align: justify;”>टीवी सीरियल्स के अपकमिंग एपिसोड में इस हफ्ते खूब ड्रामा और नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. ‘अनुपमा’, ‘वसुधा’, ‘गंगा माई की बेटियां’ और ‘तुम से तुम तक’ में परिवार के बीच तनाव से लेकर रिश्तों में आने वाले नए मोड़ तक, कहानी कई दिलचस्प करवट लेने वाली है. कहीं गणपति उत्सव के बीच हंगामा होगा, तो कहीं जहर के आरोप से परिवार में खलबली मचेगी. आइए जानते हैं इन शोज के अपकमिंग एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है.
<p style=”text-align: justify;”>’अनुपमा'
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में <a title=”गणेश चतुर्थी” href=”https://www.abplive.com/topic/ganesh-chaturthi-2026″ data-type=”interlinkingkeywords”>गणेश चतुर्थी के मौके पर परिवार में नए ड्रामे और उथल-पुथल देखने को मिलेगी. अनुपमा अनुज को याद करते हुए अपने हाथों से गणेश जी की मूर्ति बनाएगी और उनकी पूजा करने का फैसला करेगी. वहीं, परी और ईशू मिलकर ‘मोटीबा’ ब्रांड का नया स्टूडियो खोलने का फैसला करेंगे, जिसे लेकर घर में हंगामा और बहस होगी. दूसरी ओर, वसुंधरा कोठारी और अनुपमा के बीच की तनातनी भी कहानी में नया मोड़ लाएगी.
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें:- <a title=”करण कुंद्रा संग गणपति विसर्जन में जमकर नाचीं तेजस्वी प्रकाश, ढोल-नगाड़ों के बीच बप्पा को दी विदाई” href=”https://www.abplive.com/entertainment/television/tejasswi-prakash-dances-with-karan-kundrra-at-ganpati-visarjan-bids-farewell-to-bappa-watch-3191319″ target=”_self”>करण कुंद्रा संग गणपति विसर्जन में जमकर नाचीं तेजस्वी प्रकाश, ढोल-नगाड़ों के बीच बप्पा को दी विदाई
<p style=”text-align: justify;”>’वसुधा’ 
ज़ी टीवी के पॉपुलर शो ‘वसुधा’ के अपकमिंग एपिसोड में चौहान परिवार में गणपति उत्सव के दौरान खूब ड्रामा देखने को मिलेगा. पूजा से पहले कोई गणपति मंडप और पूजा की तैयारियों को पूरी तरह खराब कर देता है, जिससे फूल और परिवार के बाकी लोग घबरा जाते हैं. ऐसे में वसुधा फूल को हिम्मत देती नजर आएगी. इसके बाद वसुधा, फूल और परिवार के लोग सुबह होने से पहले मंडप को दोबारा पहले से भी ज्यादा खूबसूरत बनाने में जुट जाते हैं. वहीं, लाजवंती और चौहान परिवार के बीच तनाव भी बढ़ता नजर आएगा. 
<p style=”text-align: justify;”>’गंगा माई की बेटियां'
ज़ी टीवी के लोकप्रिय शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. लड्डू में जहर मिलाने का आरोप सामने आने के बाद परिवार में हंगामा मच जाएगा. सहाना खुद को बेकसूर साबित करने की कोशिश करेगी, लेकिन मुरली उसकी एक बात सुनने को तैयार नहीं होगा और उस पर जमकर गुस्सा करेगा. इस दौरान दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ता नजर आएगा. वहीं, गंगा माई और परिवार के बाकी लोग इस साजिश की सच्चाई पता करने में जुटेंगे. 
<p style=”text-align: justify;”>’तुम से तुम तक'
टीवी सीरियल ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में आर्य और अनु अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करते नजर आएंगे. दोनों मिलकर सब कुछ नए सिरे से शुरू करने का फैसला करेंगे. वहीं, अनु के वापस काम पर लौटने के लिए राजी होने के बाद कहानी में एक नया मोड़ आएगा. दूसरी तरफ, मीरा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं लेंगी और बिजनेस के साथ-साथ परिवार में चल रहा तनाव भी बढ़ता नजर आएगा.
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें:- <a title=”राजी’ से लेकर ‘छपाक’ तक, आज ही OTT पर निपटा लें मेघना गुलजार की ये 5 शानदार फिल्में” href=”https://www.abplive.com/entertainment/ott/raazi-to-chhapaak-binge-watch-these-5-meghna-gulzar-films-on-ott-after-the-release-of-daayra-3191066″ target=”_self”>’राजी’ से लेकर ‘छपाक’ तक, आज ही OTT पर निपटा लें मेघना गुलजार की ये 5 शानदार फिल्में
Share it :
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *