DigiLocker पर अपडेट आया है कि उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे जल्द आने वाले हैं. एग्जाम की बात करें तो इस साल उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च के बीच राज्यभर में कराईं. इससे पहले प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच स्कूलों और तय केंद्रों पर आयोजित की गई थीं. अब परीक्षा खत्म हुए काफी समय हो चुका है और कॉपियों की जांच का काम भी अंतिम चरण में माना जा रहा है. यही वजह है कि रिजल्ट किसी भी समय घोषित होने की संभावना जताई जा रही है.
📢 IMPORTANT UPDATE: Bhartiya Shiksha Board Results 2026
The results for Class X and XII are expected to be announced very soon. To ensure a smooth experience, we recommend using #DigiLocker Result Page to view your marks.
Where to check: https://t.co/nmrcVm9cvy
Stay focused… pic.twitter.com/Wsf0AKyAL1
— DigiLocker (@digilocker_ind) April 17, 2026
मार्कशीट पर होगी ये डिटेल्स
ऑनलाइन जारी होने वाली मार्कशीट में विषयवार अंक, छात्र का नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम, कुल अंक और परिणाम की स्थिति जैसी जरूरी जानकारी होगी. हालांकि यह मार्कशीट अस्थायी होगी. रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद बोर्ड की ओर से असली मार्कशीट स्कूलों में भेजी जाएगी. छात्रों को अपनी स्कूल जाकर हार्ड कॉपी लेनी होगी, जो आगे की पढ़ाई और दाखिले में काम आएगी.
DigiLocker पर कैसे चेक करें
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट DigiLocker पर देखने के लिए छात्र सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट या DigiLocker ऐप खोलें. इसके बाद अपने मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें. लॉगिन करने के बाद होम पेज पर दिख रहे “Education” सेक्शन पर जाएं. वहां “Uttarakhand Board of School Education (UBSE)” को चुनें. अब कक्षा 10वीं या 12वीं की Marksheet लिंक पर क्लिक करें. मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और अन्य विवरण भरें और सबमिट कर दें. स्क्रीन पर आपकी डिजिटल मार्कशीट दिख जाएगी, जिसे आप देख या डाउनलोड कर सकते हैं.
पिछले साल का रिजल्ट
पिछले साल के आंकड़े छात्रों का हौसला बढ़ाने वाले रहे थे. कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 90.77 प्रतिशत रहा था, जिसमें जतिन जोशी और कमल चौहान ने संयुक्त रूप से टॉप किया था. वहीं कक्षा 12वीं में 88.20 प्रतिशत छात्र पास हुए थे और अनुष्का राणा टॉपर रहीं. इस बार भी छात्रों को अच्छे परिणाम की उम्मीद है.
पिछले साल कब आया था रिजल्ट
पिछले शैक्षणिक सत्र में बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च तक हुई थीं और परिणाम 19 अप्रैल को घोषित किया गया था. इस बार भी लगभग इसी समय के आसपास रिजल्ट आने की संभावना है. छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे घबराएं नहीं, जरूरी जानकारी पहले से तैयार रखें और आधिकारिक सूचना का इंतजार करें.
Total views : 9263
Your IP Address : 216.73.217.4