तुम पागल हो गए हो… ट्रंप की डांट पर पहली बार बोले नेतन्याहू, कहा- सुबह को लड़ाई, दोपहर को…
<p style=”text-align: justify;”>अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर तीखी बातचीत को लेकर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि परिवार में अक्सर ऐसा हो जाता है कि किसी बात को लेकर मतभेद होते हैं, लेकिन फिर मिलकर समाधान निकाल लिया जाता है. उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया कि दोनों के बीच कोई मतभेद हैं.
<p style=”text-align: justify;”>लेबनान पर इजरायल के लगातार हमलों को रोकने के लिए ट्रंप ने नेतन्याहू से फोन पर बात की थी और यह बातचीत बहस में बदल गई. ट्रंप ने 3 जून को खुद यह बात मानी कि जब नेतन्याहू लेबनान पर हमले रोकने के लिए सहमत नहीं हुए तो उन्होंने इजरायली पीएम से कहा- तुम पागल हो गए हो. हालांकि, उनका कहना है कि वह गुस्से में नहीं थे, बस हमलों को लेकर परेशान थे. उन्होंने यह भी कहा कि नेतन्याहू उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं.
<p style=”text-align: justify;”>ट्रंप की डांट पर क्या बोले नेतन्याहू?
अब डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद नेतन्याहू ने भी बहस को लेकर सफाई दी है. सीएनबीसी के साथ इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा कि भले ही हुए कुछ मौकों पर उनकी ट्रंप से असहमति हो जाती है, लेकिन दोनों के रिश्ते बेहद मजबूत हैं. उन्होंने कहा, ‘ऐसा सकता है कि हम सुबह किसी बात पर असहमत हों और दोपहर तक सहमति बन जाए.’ उन्होंने कहा कि करीबी सहयोगियों की हमेशा हर मुद्दे पर एक राय नहीं हो सकती है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:- हाथ में कप और आंखों में आंसू… किम जोंग उन को देखते ही क्यों रोने लगीं महिला फुटबॉल खिलाड़ी, वीडियो वायरल
<p style=”text-align: justify;”>नेतन्याहू ने कहा, ‘कभी-कभी अच्छे परिवारों में भी असहमति हो जाती है, लेकिन हम मिलकर समाधान निकाल लेते हैं. हम अच्छे दोस्तों की तरह भी ऐसा करते हैं.’ 
<p style=”text-align: justify;”>नेतन्याहू पर क्यों भड़के थे ट्रंप?
एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान पर लगातार बमबारी को लेकर ट्रंप ने नेतन्याहू से फोन पर बात की थी, लेकिन हमले रोकने के लिए सहमति नहीं बन पा रही थी, तब ट्रंप ने उनसे कहा, ‘तुम पूरी तरह पागल हो चुके हो. अगर मैं न होता, तो तुम आज जेल में होते. मैं तुम्हारी जान बचा रहा हूं. इस समय हर कोई तुमसे नफरत करता है. तुम्हारी इन हरकतों की वजह से आज हर कोई इजरायल से नफरत कर रहा है.'
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:- ’US दे रहा भारत पर दबाव, लेकिन झुकेंगे नहीं पीएम मोदी’, रूस से रिश्तों पर पुतिन की ट्रंप को दो टूक
Share it :
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others
Categories
Latest Post