टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे तेज शतक, रोहित नंबर-1
<p style=”text-align: justify;”>पिछले 2 दशकों में क्रिकेट का सबसे लोकप्रिय फॉर्मेट टी20 ही रहा है. आज दुनिया में लगभग हर महीने कोई ना कोई लीग खेली जा रही होती है. भारत से भी की धाकड़ बल्लेबाज निकल कर आए हैं, लेकिन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज शतक वैभव सूर्यवंशी या अभिषेक शर्मा जैसे खूंखार बल्लेबाज के नाम नहीं है. यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है, जो 35 बॉल में शतक जड़ चुके हैं.
<p style=”text-align: justify;”>अब तक टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसे केवल 2 ही बल्लेबाज हुए हैं, जिन्होंने 40 से कम गेंदों में 100 रन पूरे किए हैं. रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा ने यह कमाल किया है. वहीं संजू सैमसन टीम इंडिया के लिए 40 बॉल में सेंचुरी लगा चुके हैं.
<h4 style=”text-align: justify;”>रोहित ने 35 गेंद में ठोंकी सेंचुरी
<p style=”text-align: justify;”>टी20 में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड पिछले 9 साल से रोहित शर्मा के नाम है. उन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में 35 बॉल में शतक पूरा किया था. फुल मेंबर देशों के आंकड़े उठाएं तो यह दुनिया में तीसरा सबसे तेज शतक है. रोहित से तेज सेंचुरी सिर्फ सिकंदर रजा (33 गेंद) और फिन एलन (33 गेंद) ने लगाई है.
<p style=”text-align: justify;”>श्रीलंका के खिलाफ 2017 के उस मैच में रोहित शर्मा ने 43 गेंद में 118 रन बनाए थे. इस पारी में उनके बल्ले से 12 चौके और 10 छक्के आए. उस मुकाबले में रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 12.4 ओवर में 165 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी की थी. यह आज भी भारत के लिए टी20 में सबसे तेज शतक है.
<h4 style=”text-align: justify;”>अभिषेक शर्मा सबसे करीब आए
<p style=”text-align: justify;”>पिछले 9 साल में केवल अभिषेक शर्मा इस रिकॉर्ड को तोड़ने के सबसे करीब पहुंचे हैं. अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 2025 में 37 गेंद में शतक पूरा किया था. उस मुकाबले में अभिषेक ने 54 गेंदों में 135 रन बनाए, जिनमें 7 चौके और 13 छक्के शामिल रहे. यह टी20 में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी थी, आज भी यह रिकॉर्ड अभिषेक के ही नाम है.
<p style=”text-align: justify;”>संजू सैमसन ने 40 बॉल में शतक लगाया. तिलक वर्मा ने 41 बॉल और ईशान किशन ने 42 गेंद में सेंचुरी लगाई है. सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल समेत की अन्य भारतीय बल्लेबाज 50 से कम गेंद में शतक लगा चुके हैं, लेकिन रोहित शर्मा का रिकॉर्ड आज तक नहीं टूट पाया है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: <a title=”टीम इंडिया को नहीं मिलेगा VIP ट्रीटमेंट, एशियन गेम्स से आया अपडेट” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/indian-cricketers-not-to-stay-5-star-hotel-japan-nagoya-asian-games-2026-says-bcci-vice-president-rajiv-shukla-3186319″ target=”_self”>टीम इंडिया को नहीं मिलेगा VIP ट्रीटमेंट, एशियन गेम्स से आया अपडेट
<h4 style=”text-align: justify;”>भारत के लिए सबसे तेज शतक (टी20)
35 गेंद – रोहित शर्मा
37 गेंद – अभिषेक शर्मा
40 गेंद – संजू सैमसन
41 गेंद – तिलक वर्मा
42 गेंद – ईशान किशन
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”बेटे अकाय को स्कूल छोड़ने निकले विराट-अनुष्का! तस्वीर वायरल” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/virat-kohli-anushka-sharma-spotted-london-reportedly-accompany-son-akaay-kohli-to-school-photos-went-viral-3186339″ target=”_self”>बेटे अकाय को स्कूल छोड़ने निकले विराट-अनुष्का! तस्वीर वायरल
Share it :
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *