<p style=”text-align: justify;”>भारत के खिलाफ टी20 सीरीज की टीम से न्यूजीलैंड ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है. न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में सात तेज गेंदबाजों को शामिल किया है. दो स्पिनर्स को मिलाकर टीम में कुल 9 गेंदबाज हैं. न्यूजीलैंड ने इस सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का एलान किया है. 
<p style=”text-align: justify;”>स्पिन ऑलराउंडर रचिन रवींद्र चोटिल होने की वजह से इस सीरीज में नहीं चुने गए हैं. वह कुछ दिन पहले एक एड शूट के दौरान गिर गए थे. उनके कंधे में चोट लगी थी. डॉक्टरों के मुताबिक रचिन रवींद्र को इस चोट से उबरने में छह हफ्ते लग सकते हैं. इसी वजह से वह इस सीरीज में कीवी टीम का हिस्सा नहीं हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>रचिन रवींद्र की जगह न्यूजीलैंड टीम में बेवॉन जैकब्स को शामिल किया गया है. 24 साल के जैकब्स ने 11 टी20 मैचों की 9 पारियों में 1 अर्धशतक की मदद से 183 रन बनाए हैं. 2 मई 2026 को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए अपने आखिरी टी20 में जैकब्स ने मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करते हुए महज 31 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाए थे. 
<p style=”text-align: justify;”>इन 9 गेंदबाजों को मिला मौका
<p style=”text-align: justify;”>न्यूजाैलैंड ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम में सात तेज गेंदबाजों को चुना है, जिसमें नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैक फाउल्केस, लॉकी फर्ग्यूसन और जैकब डफी हैं. इसके अलावा मिचेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल के रूप में दो स्पिनर्स हैं. इस तरह न्यूजीलैंड ने कुल 9 गेंदबाजों को टीम में शामिल किया है.
<p style=”text-align: justify;”>भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम- मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फाउल्केस, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट और नाथन स्मिथ।
<p style=”text-align: justify;”>भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज का शेड्यूल
<p style=”text-align: justify;”>न्यूजीलैंड और भारत के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी. पहला टी20 मैच 22 अक्टूबर, दूसरा टी20 मैच 24 अक्टूबर, तीसरा टी20 मैच 27 अक्टूबर, चौथा टी20 मैच 30 अक्टूबर और पांचवां व अंतिम टी20 मैच 1 नवंबर को खेला जाएगा. बता दें कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें-
<p style=”text-align: justify;”>मोहम्मद कैफ की वैभव सूर्यवंशी पर बड़ी भविष्यवाणी, कहा- 6 महीने में टी20 टीम…
Total views : 16004
Your IP Address : 216.73.217.127