मोहम्मद कैफ की वैभव सूर्यवंशी पर बड़ी भविष्यवाणी, कहा- 6 महीने में टी20 टीम…
<p style=”text-align: justify;”>महज 15 साल की उम्र में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बड़े-बड़े गेंदबाजों को घुटनों वपर लाने वाले वैभव सूर्यवंशी भारत की टी20 टीम में जगह नहीं बना पा रहे हैं. हाल ही में खेली गई अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी बेंच पर ही बैठे रहे. जिस तरह से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन बैटिंग कर रहे हैं, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि उनका अब टीम इंडिया में वापसी करना मुश्किल है. हालांकि, इसे लेकर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ की सोच अलग है. कैफ ने इस तूफानी बल्लेबाज को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. 
<p style=”text-align: justify;”>मोहम्मद कैफ ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी अगले 6 महीने में भारत की टी20 टीम में स्थायी जगह बना सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि तिलक वर्मा या फिर शिवम दुबे की जगह वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में लाया जा सकता है. कैफ के मुताबिक, वैभव सूर्यवंशी भारत की टी20 टीम में नंबर-3 पर खेल सकते हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>मोहम्मद कैफ ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, “तिलक वर्मा उपकप्तान हैं, उपकप्तानों को भी टीम से बाहर किया गया है. शिवम दुबे भी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं. उनकी फील्डिंग भी ज्यादा अच्छी नहीं है. वह पूरी तरह ऑलराउंडर भी नहीं हैं, क्योंकि उनसे ज्यादा गेंदबाजी नहीं कराई जाती है. वह सिर्फ बल्लेबाज के दौर पर खेल रहे हैं. 6 महीनों में तिलक या दुबे में से किसी एक को बाहर किया जाएगा. आपको किसी एक हटाना पड़ेगा. फिर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा. मैं अभी यह बात कह रहा हूं.”
<p style=”text-align: justify;”>कैफ ने वैभव सूर्यवंशी की गेंदबाजी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “वैभव ने दलीप ट्रॉफी में भी रन बनाए. वह वहां गेंदबाजी भी करते दिखे, जिससे सबने उनका एक अलग पहलू भी देखा. वैभव समझ गए हैं कि अगर वह कुछ ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं तो टीम के लिए और भी ज्यादा उपयोगी बन जाएंगे.”
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- 
<p style=”text-align: justify;”>भारत ने ऑस्ट्रेलिया का किया सूपड़ा साफ, 6 विकेट से जीता तीसरा वनडे; 3-0 से सीरीज
Share it :
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *