<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विधान भवन गार्ड और फायर गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी थी. इसके लिए आयोग ने 9 जून 2026 को आवेदन लिंक सक्रिय कर दिया था. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जबकि आवेदन करने की लास्ट डेट 29 जून 2026 तय की गई है.
<p style=”text-align: justify;”>नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के तहत कुल 170 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें से 120 पद विधान भवन गार्ड के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि 50 पद फायर गार्ड के लिए आरक्षित हैं.
<p style=”text-align: justify;”>जरूरी शैक्षणिक योग्यता
<p style=”text-align: justify;”>आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास PET 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना जरूरी है. इसके अलावा उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं कक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा पास की हो. बिना PET स्कोरकार्ड वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे.
<p style=”text-align: justify;”>आयु सीमा
<p style=”text-align: justify;”>भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है. अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी.
<p style=”text-align: justify;”>सैलरी कितनी मिलेगी?
<p style=”text-align: justify;”>इस भर्ती के माध्यम से चयनित होने वाले उम्मीदवारों को बढ़िया वेतन दिया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक वेतन मिलेगा. इसके साथ ही सरकार द्वारा निर्धारित अन्य भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें - <a title=”CUET UG Results 2026: NTA ने जारी किया CUET UG 2026 परीक्षा का रिजल्ट, जानें किस तरह चेक कर सकते हैं नतीजे ” href=”https://www.abplive.com/education/cuet-ug-results-2026-declared-know-how-to-check-at-cuet-nta-nic-in-nta-3149536″ target=”_self”>CUET UG Results 2026: NTA ने जारी किया CUET UG 2026 परीक्षा का रिजल्ट, जानें किस तरह चेक कर सकते हैं नतीजे
<p style=”text-align: justify;”>आवेदन शुल्क कितना मिलेगा?
<p style=”text-align: justify;”>इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करना होगा. आयोग ने सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क केवल 25 रुपये निर्धारित किया है. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.
<p style=”text-align: justify;”>आवेदन करने की प्रक्रिया
<p style=”text-align: justify;”>आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद भर्ती से संबंधित ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा. फिर उम्मीदवार को अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे.
<p style=”text-align: justify;”>सभी जानकारी सही तरह से भरने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट कर दें. आवेदन पूरा होने के बाद आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अवश्य रखें. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें - <a title=”Bihar Internship Scheme: ग्रेजुएशन कर रहे स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका दे रही यह सरकार, हर महीने मिलेंगे 12300 रुपये ” href=”https://www.abplive.com/education/bihar-government-internship-scheme-for-graduation-students-with-12300-monthly-stipend-3149395″ target=”_self”>Bihar Internship Scheme: ग्रेजुएशन कर रहे स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका दे रही यह सरकार, हर महीने मिलेंगे 12300 रुपये
Total views : 13736
Your IP Address : 216.73.216.194