श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसके लिए BCCI ने टीम का ऐलान कर दिया है. अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की वापसी हुई है, <a title=”जसप्रीत बुमराह” href=”https://www.abplive.com/topic/jasprit-bumrah” data-type=”interlinkingkeywords”>जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं लेकिन उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली ये टीम फेवरेट है, लेकिन अपने घर पर श्रीलंका भारत को चौंका सकती है. चलिए जानते हैं अभी दोनों टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में कहां पर है? किसने कितने मैच खेले हैं और कितने जीते हैं.
श्रीलंका ने WTC 2025-27 चक्र में 4 ही मैच खेले हैं, जिसमें उनके 2 मैच ड्रा रहे हैं. 1 में उन्हें जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा है. 20 पॉइंट्स और 41.67 की जीत प्रतिशत के साथ श्रीलंका तालिका में आठवें स्थान पर है. आपको जानकार हैरानी होगी कि 4 मैच जीतने वाली इंग्लैंड भी श्रीलंका से पीछे है. दरअसल यहां जीत प्रतिशत के आधार पर पोजीशन तय होती है. इंग्लैंड ने 13 में से 4 मैच जीते हैं और 8 हारे हैं, उनका जीत प्रतिशत 24.36 है.
WTC पॉइंट्स टेबल में कहां है टीम इंडिया?
WTC 2025-27 चक्र में भारतीय टीम ने कुल 9 मैच खेले हैं. टीम ने इंग्लैंड दौरे से शुरुआत की, फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेली. दक्षिण अफ्रीका ने भारत को भारत में हराया, जो टीम इंडिया के लिए एक शर्मनाक रिकॉर्ड था.
यह भी पढ़ें- कौन है सारांश जैन? भारत की टेस्ट टीम में पहली बार मिली जगह
टीम इंडिया ने 9 में से 4 मैच जीते हैं और इतने ही हारे हैं. 1 मैच ड्रा रहा है. 52 अंक और 48.15 की जीत प्रतिशत के साथ भारत WTC अंक तालिका में 5वें स्थान पर है। बांग्लादेश से भारत से ऊपर है, जिन्होंने 4 में से 2 मैच जीते हैं और उनका जीत प्रतिशत 58.33 है. तीसरे नंबर पर 72.22 जीत प्रतिशत के साथ न्यूजीलैंड है, जिन्होंने 6 में से 4 मैच जीते हैं.
Top-2 कौन
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में अभी पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 8 में से 7 मैच जीते हैं और 1 हारा है. ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 87.50 है. दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है, जिन्होंने 4 में से 3 मैच जीते हैं और 1 हारा है. अफ्रीका का जीत प्रतिशत 75.00 है.
यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
Total views : 14029
Your IP Address : 216.73.216.179