‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो…’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
<p style=”text-align: justify;”>अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (24 जुलाई, 2026) को पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी संघर्ष और तनाव के बीच रूस और चीन को बड़ी धमकी दी है. ट्रंप ने दोनों देशों को बड़ी धमकी देते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि ईरान के साथ युद्ध में चीन या रूस शामिल हैं, लेकिन अगर वे शामिल होते हैं, तो यह उनके लिए बहुत बुरा होगा.
<p style=”text-align: justify;”>राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या दी धमकी?
<p style=”text-align: justify;”>मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति <a title=”डोनाल्ड ट्रंप” href=”https://www.abplive.com/topic/donald-trump” data-type=”interlinkingkeywords”>डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इस संबंध में एक पोस्ट शेयर किया. ट्रंप ने कहा, ‘चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हाल ही में बीजिंग में हुई हमारी मुलाकात के दौरान मुझसे कहा था कि वह किसी भी परिस्थिति में इस्लामिक गणराज्य ईरान को हथियार नहीं देंगे और न ही कोई हथियार बेचेंगे.’
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने कहा, ‘यह बात चीन की सभी कंपनियों पर भी लागू होती है. हमारे आपसी संबंधों को देखते हुए मैं उनकी इस बात पर भरोसा करता हूं. इसके अलावा, मैं भी उनके लिए कई बड़े उपकार कर रहा हूं.’  
<p style=”text-align: justify;”>रूस को लेकर क्या बोले राष्ट्रपति ट्रंप?
<p style=”text-align: justify;”>राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘इसी तरह, यूक्रेन में चल रहे भयानक युद्ध के बावजूद जैसे यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ मेरे संबंध बने हुए हैं, वैसे ही रूस के राष्ट्रपति <a title=”व्लादिमीर पुतिन” href=”https://www.abplive.com/topic/vladimir-putin” data-type=”interlinkingkeywords”>व्लादिमीर पुतिन ने भी मुझसे कहा कि वह ईरान को हथियार नहीं बेचेंगे.’
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने कहा, ‘वह ये भी समझते हैं कि मैं यूक्रेन को सीधे हथियार नहीं बेचता, बल्कि नाटो देशों को हथियार बेचता हूं. वे इसकी पूरी कीमत चुकाते हैं और उसके बाद नाटो देश उन हथियारों को कहां-कहां और कैसे बांटते है, इसके बारे में मुझे कुछ भी नहीं पता है.’
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने आगे कहा, ‘इसलिए मेरी राय में, जिन दो प्रमुख देशों का नामों का अक्सर ईरान के संदर्भ में उल्लेख किया जाता है, वे इस मामले में शामिल नहीं हैं. अगर वे ऐसा करते हैं, तो यह उनके लिए बहुत बुरा होगा और निश्चित रूप से उनके हित में नहीं होगा.’ 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
Share it :
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others
Categories