<p style=”text-align: justify;”>UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा के बाद अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस साल करीब 50 से 52 लाख छात्रों ने यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी. परीक्षा खत्म होने के बाद सभी को अपने परिणाम का इंतजार है. कॉपियों की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और अब सिर्फ अंतिम प्रक्रिया चल रही है, जिसमें नंबरों को सिस्टम में अपलोड करना और टॉपर्स की उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच शामिल है.
<p style=”text-align: justify;”>इसी बीच यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिससे यह साफ हो रहा है कि छात्रों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, 25 अप्रैल के बाद किसी भी दिन घोषित किया जा सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं.
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
<p style=”text-align: justify;”>यूपी बोर्ड से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, इस समय मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा हो चुका है. अब जो काम बचा है वह तकनीकी प्रक्रिया से जुड़ा है, जैसे अंक अपलोड करना और अंतिम जांच करना है. इसी वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट 25 अप्रैल 2026 से पहले जारी नहीं किया जाएगा. हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की तारीख और समय बताया जा सकता है.
<p style=”text-align: justify;”>12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम कब हुए थे?
<p style=”text-align: justify;”>इस साल यूपी बोर्ड 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम 9 और 10 अप्रैल 2026 को आयोजित किए गए थे. जिन छात्रों की परीक्षा पहले छूट गई थी, उन्हें भी यह अंतिम मौका दिया गया. जिससे उनका पूरा साल खराब न हो. ये प्रैक्टिकल एग्जाम जिला स्तर पर बोर्ड से नियुक्त परीक्षकों की निगरानी में कराई गई. कुछ स्कूलों में जहां सभी छात्रों की परीक्षा छूट गई थी, वहां प्रैक्टिकल उनके ही स्कूल में आयोजित किए गए. अब बोर्ड लगभग अंतिम चरण में है और जल्द ही परिणाम जारी करने की तैयारी पूरी कर लेगा. 
<p style=”text-align: justify;”>यूपी बोर्ड रिजल्ट कहां चेक कर सकते हैं?
<p style=”text-align: justify;”>रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइटों upmsp.edu.in, upresult.nic.in, results.digilocker.gov.in और web.umang.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं. यूपी बोर्ड आमतौर पर अप्रैल के तीसरे या चौथे हफ्ते में रिजल्ट घोषित करता है. 2025 में भी अप्रैल के आसपास रिजल्ट जारी हुआ. अक्सर <a title=”यूपी बोर्ड” href=”https://www.abplive.com/exam-results/up-board-result-5e5e667ed295c.html” data-type=”interlinkingkeywords”>यूपी बोर्ड हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट एक ही दिन जारी करता है. हालांकि, जब वेबसाइट पर एक साथ बहुत ज्यादा ट्रैफिक आता है, तो सर्वर पर दबाव बढ़ जाता है. इसलिए कई बार दोनों कक्षाओं के रिजल्ट में कुछ घंटों का अंतर रखा जाता है. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें - Kiran Bedi: देश की पहली महिला IPS हैं किरन बेदी, जानें शुरुआती पोस्टिंग में कितनी मिलती थी सैलरी?
<p style=”text-align: justify;”>रिजल्ट कैसे चेक करें? आसान तरीका
<p style=”text-align: justify;”>1. रिजल्ट देखने के लिए छात्र घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर में सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in खोलें. 
<p style=”text-align: justify;”>2. इसके बाद 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
<p style=”text-align: justify;”>3. अब अपना रोल नंबर भरें और कैप्चा कोड डालें.
<p style=”text-align: justify;”>4. इन सभी को भरने के बाद सबमिट करें.
<p style=”text-align: justify;”>5. इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें - JAC Class 12 Result 2026: झारखंड बोर्ड 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, रिजल्ट की तारीख को लेकर बड़ा अपडेट
Total views : 9260
Your IP Address : 216.73.217.4