<p class=”p1″ style=”text-align: justify;”>Green Chili Side Effects: अक्सर लोग अपने खाने के साथ सलाद में हरी मिर्च खाना बहुत पसंद करते हैं. कुछ लोग तो बिना हरी मिर्च के खाना अधूरा ही मानते हैं. इसकी तीखी स्वाद वजह से खाना और भी टेस्टी लगने लगता है, इसलिए ज्यादातर घरों में रोजाना हरी मिर्च जरूर खाई जाती है. वही हरी मिर्च खाने के फायदे तो आपने जरूर सुने होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे जरूरत से ज्यादा खाना नुकसान भी कर सकता है? खाने के स्वाद को बढ़ाने वाली ये छोटी सी मिर्च शरीर के लिए तब तक फायदेमंद है जब तक इसे सही मात्रा में खाया जाए. बिना सोचे समझे ज्यादा मात्र में हरी मिर्च खाने से पेट में जलन, एसिडिटी और दूसरी दिक्कतें शुरू हो सकती हैं. इसलिए यह समझना बहुत जरूरी है कि एक दिन में कितनी हरी मिर्च खाना सही रहता है और कब यह नुकसान देने लगती है?
<h3 class=”p2″ style=”text-align: justify;”>एक दिन में कितनी हरी मिर्च खाना सही है?
<p class=”p2″ style=”text-align: justify;”>अगर सामान्य तौर पर बात करें तो एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए एक दिन में करीब 1 से 2 हरी मिर्च खाना ठीक माना जाता है. कुछ लोग अपनी सहनशक्ति के हिसाब से 3 से 4 मिर्च भी खा लेते हैं, लेकिन यह हर किसी के लिए सही नहीं होता बीबी है. खासकर अगर आपका पेट थोड़ा कमजोर है या आपको पहले से ही गैस, एसिडिटी या जलन की समस्या रहती है तो आपको बहुत कम मात्रा में ही हरी मिर्च खानी चाहिए. साथ ही ध्यान रहे कि हरी मिर्च को हमेशा खाने के साथ ही लेना बेहतर होता है, खाली पेट इसे खाने से पेट में जलन और असहजता बढ़ सकती है. सही मात्रा में ली गई हरी मिर्च खाने का स्वाद भी बढ़ाती है और शरीर को नुकसान भी नहीं पहुंचाती.
<p class=”p2″ style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ेंः Family Relationships: पार्टनर से ज्यादा अटैच है बच्चा तो न लें टेंशन, एक्सपर्ट के ये पैरेंटिंग टिप्स आएंगे आपके काम
<h3 class=”p2″ style=”text-align: justify;”>हरी मिर्च खाने के फायदे
<p class=”p2″ style=”text-align: justify;”>हरी मिर्च सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि इसके कई फायदे भी हैं. इसमें विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करते हैं. साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को भी तेज करती है, जिससे खाना जल्दी पचता है. कुछ लोग इसे वजन कम करने में भी मददगार मानते हैं क्योंकि यह शरीर में गर्मी पैदा करके कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया को थोड़ा बढ़ा देती है. इसके अलावा हरी मिर्च खाने से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जिससे मूड अच्छा महसूस होता है और हल्की खुशी भी मिलती है.
<h3 class=”p2″ style=”text-align: justify;”>ज्यादा हरी मिर्च खाने से होने वाले नुकसान
<p class=”p2″ style=”text-align: justify;”>लेकिन अगर आप हरी मिर्च जरूरत से ज्यादा खाने लगते हैं तो यह फायदे की जगह नुकसान करने लगती है. ज्यादा मिर्च खाने से पेट में जलन, एसिडिटी, गैस और सीने में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. साथ ही कुछ लोगों को मुंह में छाले या गले में जलन भी हो जाती है. जिन लोगों को पहले से पेट का अल्सर या पाइल्स की समस्या होती है, उनके लिए ज्यादा हरी मिर्च खाना और भी नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए हमेशा संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है . सही मात्रा में खाई गई हरी मिर्च जहां स्वाद और सेहत दोनों देती है, वहीं ज्यादा मात्रा में यह शरीर को परेशान कर सकती है.
<p class=”p2″ style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ेंः Eating 2 Eggs Daily: अंडे से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का डर छोड़ें, रोज 2 अंडे खाने से शरीर में दिखेंगे ये बड़े बदलाव
Total views : 11608
Your IP Address : 216.73.217.64